Comment on Rahul हिमंता बिस्वा सरमा की राहुल गांधी पर टिप्पणी से युवा कांग्रेस में रोष

Comment on Rahul हिमंता बिस्वा सरमा की राहुल गांधी पर टिप्पणी से युवा कांग्रेस में रोष

  • रोष रैली निकालकर पुतला फूंका

इंडिया न्यूज, शिमला :

Comment on Rahul : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर हिमाचल में भी कांग्रेसजनों में आक्रोश है।

युवा कांग्रेस ने अपने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की कड़ी में रविवार को ऊना में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी की अगुवाई में आक्रोश मार्च निकालकर हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला जलाया।

प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए असम के मुख्यमंत्री को पद से हटाने की मांग की। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने इस मौके पर हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा राहुल गांधी व स्व. राजीव गांधी पर टिप्पणी करने को उनकी निम्न मानसिकता करार दिया।

उन्होंने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा को हिंदू धर्म की संस्कृति व सभ्यता समझने की जरूरत है। उनको हिंदुत्व का मार्ग छोड़कर हिंदू धर्म का मार्ग अपनाना चाहिए।

आरएसएस का हिंदुत्व उन्हें नफरत व असभ्यता सिखाएगी। भारत का हिंदू धर्म स्नेह, कृतज्ञता, बुद्धिमान व धैर्यवान होना सिखाता है लेकिन हिमंता बिस्वा सरमा में इसका एक भी गुण नहीं है।

निगम भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड में स्टार प्रचारक हिमंता बिस्वा सरमा के निम्न स्तर के बयान से भाजपा के चुनाव हारने की बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में ऐसी मानसिकता के लोगों को खासा पसंद किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के लिए भी बड़ी शर्म की बात है क्योंकि जिस संगठन से हिमंता बिस्वा सरमा आते हैं, उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश से हैं।

उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा केवल नाम के ही अध्यक्ष हैं और उनसे इस तरह की निम्न स्तरीय बयानबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद नहीं की जा सकती।

इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव अखिल अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष राघव ठाकुर, उपाध्यक्ष अंकुश शर्मा, जिला प्रवक्ता सौरव सेखड़ी, ब्लाक महिला अध्यक्ष सीमा शर्मा, उपाध्यक्ष रेखा कुमारी, बीडीसी सदस्य शकुंतला देवी, बीडीसी सदस्य कंचन देवी, पंचायत प्रधान पूजा, पार्षद मंजू सैनी, आशा रानी, शहरी प्रधान देवगढ़ बेबी, जिला महासचिव युवा कांग्रेस सतवंत, जिला महासचिव अभिनव कुमार, जिला प्रधान एनएसयूआई चांद ठाकुर, सुख सैनी, कंचन, मनजीत कौर, पुष्पा देवी, प्रवीण ऊषा देवी, बबीता देवी, ज्योति बाला, वंदना, शर्मिला, कंचन राजपूत, अंजना देवी, मोनिका राणा, सुमनलता, अमरजीत कौर, राधिका सैनी, बलवीर कौर, आशा रानी, संगठन मंत्री युवा कांग्रेस परीक्षित कपिल, आरिफ, अनुज, मनदीप नाहर, तनुज, रोहित सहोड सहित अनेक युवा और महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे। Comment on Rahul

Read More : Biodiversity Park विलुप्त होती जड़ी-बूटियों की पहचान होगी आसान

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago