Congratulations for the Padma Shri Award मुख्यमंत्री ने पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित विभूतियों को दी बधाई

Congratulations for the Padma Shri Award मुख्यमंत्री ने पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित विभूतियों को दी बधाई

इंडिया न्यूज, शिमला :

Congratulations for the Padma Shri Award : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विद्यानंद सरैक और ललिता वकील को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित करने पर बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि राज्य की यह दोनों विभूतियां चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए चयनित हुई हैं और इन दोनों का ही अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्बा से संबंध रखने वाली ललिता वकील 50 वर्षों से चम्बा रूमाल के उन्नयन में जुटी हुई हैं और यह सम्मान न केवल उन्हें, बल्कि चम्बा जिले की पारम्परिक चम्बा रूमाल कला को भी एक नई पहचान देगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि विद्यानंद सरैक विभिन्न विधाओं में पारंगत विभूति हैं जोकि 5 दशकों से पहाड़ी संस्कृति को संरक्षित और प्रचलित करने में अपना योगदान देते आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यानंद सरैक ने अनेक लोकगीत, नाटियां और लोक साहित्य की रचना की है। मुख्यमंत्री ने दक्षिणी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु मिश्रा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल से पुरस्कृत करने पर बधाई दी है।

उन्होंने बेहतरीन सेवाओं के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित 4 अन्य पुलिस अधिकारियों जिनमें पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रंजना चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार शर्मा, निरीक्षक लक्ष्मण कुमार और सहायक उपनिरीक्षक जगदीश चंद को भी बधाई दी है। Congratulations for the Padma Shri Award

Read More : Former Captain Charanjit Singh Passes Away मुख्यमंत्री ने भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान के निधन पर जताया शोक

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago