Congress Attack Against Inflation महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

Congress Attack Against Inflation महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

  • डीसी कार्यालय के बाहर शुक्ला, राठौर और अग्निहोत्री के साथ कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

इंडिया न्यूज, शिमला।

Congress Attack Against Inflation : देश व प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने हल्ला बोला है। पार्टी ने हर जिले में भाजपा सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

शिमला में डीसी कार्यालय में हुए प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने भी हिस्सा लिया।

शुक्ला के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

इस मौके पर शुक्ला ने देश में डीजल, पेट्रोल व एलपीजी सिलेंडर के बढ़ते मूल्यों पर केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इनकी गलत नीतियों की वजह से देश में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ रही है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला शिमला शहरी व ग्रामीण द्वारा आयोजित महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत मार्च रैली को सम्बोधित करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि इस महंगाई से आम लोग परेशान हैं और केंद्र सरकार अपनी आंख, कान बंद किए हुए है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए 4 उप-चुनावों के बाद इनके मूल्यों में कटौती की गई थी लेकिन अब 5 राज्यों के चुनावों के बाद एक बार फिर से लोगों पर महंगाई थोपी जा रही है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह एकजुट होकर भाजपा की इस सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए आगे आएं।

उन्होंने दावा किया कि नगर निगम चुनावों में भी कांग्रेस की शानदार जीत होगी और विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस जीत हासिल कर प्रदेश में लोकप्रिय सरकार बनाएगी।

बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा दोषी (Congress Attack Against Inflation)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ भाजपा के जन विरोधी नीतियों व निर्णयों का विरोध कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा पूरी तरह दोषी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने 4 उप-चुनावों में भाजपा को उसकी करनी का ट्रेलर पहले ही दिखा दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का अब जाना तय है क्योंकि लोग इसकी नीतियों और तानाशाही निर्णयों से पूरी तरह परेशान हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर नगर निगम चुनावों में उतरने को कहा।

पार्टी चिन्ह पर हों चुनाव (Congress Attack Against Inflation)

राठौर ने कहा कि भाजपा इन चुनावों को पार्टी चिन्ह पर करवाने से कतरा रही है। उन्होंने कहा कि 4 नगर निगम चुनाव पार्टी चिन्ह पर ही हुए थे इसलिए प्रदेश में इन चुनावों के लिए 2 कानून नहीं चल सकते।

उन्होंने मांग की कि यह चुनाव भी पार्टी चिन्ह पर ही कराए जाने चाहिएं। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इस दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा अपने लोगों की जेबें भर रही है और देश के लोगों पर महंगाई थोप रही है।

उन्होंने कहा कि आज इस महंगाई से हर घर का बजट बिगड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का यह प्रदर्शन एक जन आंदोलन है जो भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा।

एफआईआर दर्ज करने की आलोचना (Congress Attack Against Inflation)

अग्निहोत्री ने विधायक विक्रमादित्य सिंह पर अलगाववादी ताकतों के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकालने पर पुलिस एफआईआर दर्ज करने की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार का यह कदम देशभक्ति के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती जो देश-प्रदेश की अखंडता को धमकी दे रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि समय आ गया है कि अब इन निकम्मी सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया जाए।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह नगर निगम चुनावों के बाद विधानसभा चुनावों के लिए भी कमर कस ले। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अगली कांग्रेस की ही सरकार बनेगी जो लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।

इस अवसर पर पार्टी के अनेक कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई के पदाधिकारियों के अतिरिक्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजिंदर पाल बिट्टू, कसम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह, पूर्व विधायक हर्ष महाजन, आदर्श सूद, कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा, जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा, कांग्रेस उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, महासचिव महेश्वर चौहान, सेवा दल चीफ अनुराग शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी अन्यों के अतिरिक्त मौजूद थे। Congress Attack Against Inflation

Read More : Congress Will Restore Old Pension Scheme कांग्रेस सत्ता में आने पर बहाल करेगी ओल्ड पेंशन स्कीम

Read More : Developmental Projects in Shillai Area शिलाई क्षेत्र में विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास

Read More : Chaitra Navratri Fair चैत्र नवरात्र मेले दौरान वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago