होम / Shimla Municipal Corporation: शिमला नगर निगम चुनाव में टिकट आवंटन के लिए कांग्रेस ने तय किया फॉर्मूला

Shimla Municipal Corporation: शिमला नगर निगम चुनाव में टिकट आवंटन के लिए कांग्रेस ने तय किया फॉर्मूला

• LAST UPDATED : March 15, 2023

इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश (Shimla Municipal Corporation): हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। इसी जोश के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नजरें नगर निगम शिमला पर जीत हासिल करने पर टिकी हैं। हालांकि कांग्रेस को ऐसा कर पाना आसान नहीं होगा, इसलिए कांग्रेस ने अभी से ही नगर निगम शिमला में जीत हासिल करने के लिए तैयारियां शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस पार्टी के साथ सबसे बड़ी समस्या टिकट आवंटन को लेकर रहने वाली है, जिसे सुलझाने के लिए कांग्रेस पूरी तैयारी कर रही है।

कांग्रेस ने शुरू की नगर निगम शिमला चुनाव की तैयारी
टिकट आवंटन के लिए तय किया फॅार्मूला
कांग्रेस ने अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एक मत होकर प्रत्याशी चुनने को कहा
कुछ जगहों पर सर्वे करके प्रत्याशी उतारने की भी तैयारी

एक मत होकर प्रत्याशी चुनने की अपील

नगर निगम शिमला का चुनाव जीतने की तैयारियों के चलते कांग्रेस पार्टी में बैठक का दौर जारी हो गया है। कांग्रेस के नेता तेजिंदर पाल बिट्टू, संजय दत्त और हिमाचल की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। टिकट आवंटन की समस्या से बचने के लिए कांग्रेस ने एक फॅार्मूला तय किया है जिसमें कहा गया है कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एक मत होकर प्रत्याशी का चयन करें। जिस जगह पर प्रत्याशी नहीं किए जा सकेंगे, वहां पर पार्टी सर्वे के आधार पर टिकट आवंटित करेगी।

टिकट के आवंटन पर पड़ सकता है गुटबाजी का प्रभाव

हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी एक बड़ी समस्या है जिससे पार पाना कांग्रेस के लिए एक चुनौती भरा हो सकता है। वहीं कांग्रेस के नेता भी अपने करीबियों को टिकट दिलाने के लिए पूरी तरह से जोर लगाने को तैयार रहेंगे। ऐसे में नगर निगम चुनाव में टिकट के आवंटन को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद उत्पन्न हो सकता है। इसी वजह से कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एक मत होकर प्रत्याशी चुनने की सलाह दी है। जिन स्थानों पर प्रत्याशी तय नहीं होंगे वहां पर पार्टी के आधार पर प्रत्याशी तय करेगी।

इसे भी पढ़े- Himachal news: हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) में जेई सिविल और जेओए आईटी परीक्षा में गड़बड़ी, केस दर्ज होने की उम्मीद

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox