होम / Congress gears up for Shimla Municipal Corporation elections शिमला नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

Congress gears up for Shimla Municipal Corporation elections शिमला नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

• LAST UPDATED : February 23, 2022

Congress gears up for Shimla Municipal Corporation elections शिमला नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

  • कई कमेटियों का किया गठन
  • पार्टी के सभी नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

इंडिया न्यूज, शिमला :

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिए कमर कस ली है। पार्टी ने नगर निगम चुनावों को लेकर कई कमेटियों का गठन किया है। यानी कांग्रेस अब चुनावी मोड में आ गई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला से अनुमोदन के बाद समन्वय समिति के साथ-साथ रणनीति, घोषणा-पत्र, मीडिया प्रबंधन, वोटर एनरोलमेंट व कैम्पेन कमेटियों का गठन किया है।

चुनाव समन्वय समिति (Congress gears up for Shimla Municipal Corporation elections)

चुनाव समन्वय समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त, तेजेंद्र पाल सिंह व अनिरुद्ध सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व मंत्री हर्ष महाजन, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विधायक नंद लाल, राजेंद्र राणा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, विक्रमादित्य सिंह, मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक रोहित ठाकुर, पूर्व विधायक आदर्श सूद, हरभजन सिंह भज्जी व प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा को शामिल किया गया है।

स्ट्रेटजी कमेटी (Congress gears up for Shimla Municipal Corporation elections)

स्ट्रेटजी कमेटी में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, प्रदेश महासचिव महेश्वर चौहान, प्रभारी शिमला शहरी हरिकृष्ण हिमराल, हरीश जनारथा, अरुण शर्मा, यशपाल तनाईक, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष छतर ठाकुर, कांग्रेस सचिव अमित नंदा, इंद्रजीत सिंह, धर्मपाल ठाकुर, सत्यजीत नेगी, संजीव कुठियाला के अतिरिक्त सभी मौजूदा पार्षद व पूर्व नगर निगम शिमला के पार्षद इस समिति के सदस्य नामित किए गए हैं।

मेनिफेस्टो कमेटी (Congress gears up for Shimla Municipal Corporation elections)

शिमला नगर निगम के चुनावों के लिए मेनिफेस्टो कमेटी में हर्ष महाजन, जितेंद्र चौधरी, यशवंत छाजटा, आनंद कौशल, पूर्व महापौर सोहन लाल, प्रो. बीएल बिंटा, शर्मिला पटियाल, सुशांत कपरेट व राकेश चौहान पांडेय को नामित किया गया है।

मीडिया मैनेजमेंट कमेटी (Congress gears up for Shimla Municipal Corporation elections)

मीडिया मैनेजमेंट कमेटी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश चौहान, दीपक शर्मा, आईएन मेहता, किरण धांटा, बलदेव ठाकुर, कुशल मुंगटा, कुमारी रीना, मोनिता चौहान, सौरभ चौहान व राजेश वर्मा को नामित किया गया है।

वोटर एनरोलमेंट कमेटी (Congress gears up for Shimla Municipal Corporation elections)

पार्टी ने वोटर एनरोलमेंट कमेटी भी बनाई है। इसमें पूर्व विधायक आदर्श सूद, अनुराग शर्मा, जैनब चंदेल, निगम भंडारी, वेद प्रकाश ठाकुर, पवन चौहान, पूर्व महापौर सोहन लाल, जैनी प्रेम, मनोज कुमार, यदोपति ठाकुर, इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा, छतर सिंह ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष कसुम्पटी रामकृष्ण शांडिल, शिमला ग्रामीण अध्यक्ष गोपाल शर्मा, सेनराम नेगी व पूर्व पार्षद मोहिंदर चौहान को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त नगर निगम शिमला के सभी वार्ड प्रधान भी इस समिति के सदस्य नामित होंगे।

कैम्पेन कमेटी (Congress gears up for Shimla Municipal Corporation elections)

कैम्पेन कमेटी में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप कुमार, सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधीर शर्मा, राजेश धमार्णी, अनिरुद्ध सिंह, रघुवीर सिंह बाली, संयुक्त सचिव गोकुल बुटेल, विधायक आशा कुमारी, जगत नेगी, धनीराम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, नंदलाल, मोहन लाल ब्राक्टा, विक्रमादित्य सिंह, रोहित ठाकुर, विनय कुमार, लखविंदर राणा, संजय अवस्थी, पवन काजल, आशीष बुटेल, भवानी सिंह पठानिया, सतपाल रायजादा, राजेन्द्र राणा, इंद्रदत्त लखनपाल, रामलाल ठाकुर, सुंदर ठाकुर, पूर्व विधायक रवि ठाकुर, कांग्रेस महासचिव दवेंद्र जग्गी, हरिकृष्ण हिमराल के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, पूर्व विधायक सभी अग्रणी संगठनों के प्रमुख भी इस समिति के सदस्य नामित किए गए हैं। Congress gears up for Shimla Municipal Corporation elections

Read More : Congress Walkout from the House राज्यपाल के अभिभाषण के बीच कांग्रेस का सदन से वाकआउट

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox