होम / कांग्रेस के होर्डिंग्स से पार्टी में सामने आई गुटबाजी Congress Party Himachal

कांग्रेस के होर्डिंग्स से पार्टी में सामने आई गुटबाजी Congress Party Himachal

• LAST UPDATED : April 19, 2022

इंडिया न्यूज़ , सोलन:

Congress Party Himachal कांग्रेस में गुटबाजी के बीच हिमाचल प्रदेश में कई नेता खुद को चेहरा बनाने में जुट गए हैं। चुनावी साल में अब कांग्रेस में होर्डिंग पर सियासत शुरू हो गई है। हिमाचल के प्रवेश द्वार परमाणु में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के होर्डिंग लगाए गए हैं। इसमें नेता प्रतिपक्ष की तस्वीर के नीचे ‘नेता नहीं, भविष्य’ लिखा है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार और वीरभद्र सिंह को छोड़कर हिमाचल के किसी भी कांग्रेस नेता की फोटो नहीं लगाई गई है।

केंद्रीय नेतृत्व ने हिमाचल में आवाजाही शुरू कर दी

प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर भी गायब हैं। मजेदार बात तो यह है कि यह होर्डिंग भाजपा के फटे होर्डिंग पर चिपकाया गया है। इससे भाजपा में भी रोष है। विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय

हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला शिमला आए थे

हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला शिमला आए थे

नेतृत्व ने हिमाचल में आवाजाही शुरू कर दी है। बीते माह हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला शिमला आए थे। हिमाचल का मुख्य प्रवेश द्वार परमाणु में ही है। यहीं से केंद्रीय नेतृत्व शिमला समेत ऊपरी हिमाचल में आता है। ऐसे में इस तरह नेता प्रतिपक्ष के होर्डिंग लगाने से कहीं न कहीं समर्थक उनको पदोन्नत करने लगे हैं। हालांकि, यह भी पहेली बन गई है कि यह होर्डिंग्स किसने लगाए हैं।

मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार और वीरभद्र सिंह की फोटो ही लगाई गई

परवाणू समेत प्रदेश कांग्रेस नेता इससे पल्ला झाड़ रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर पहले ही कांग्रेस नेताओं को नसीहत दे चुके हैं कि वे दिल्ली के चक्कर लगाना छोड़कर काम पर फोकस करें। होर्डिंग पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त और तेजेंद्र पाल बिट्टू के अलावा हिमाचल के केवल दो पूर्व मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार और वीरभद्र सिंह की फोटो ही लगाई गई है। होर्डिंग किसने लगाया है, यह चर्चा का विषय बन गया है।

कांग्रेस

कांग्रेस

होर्डिंग को लेकर अब कांग्रेस में भी तकरार शुरू हो गई Congress Party Himachal

परमाणु के कांग्रेस नेता बावा हरदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने ऐसे होर्डिंग लगाने की बात से इनकार किया है। हालांकि, होर्डिंग को लेकर अब कांग्रेस में भी तकरार शुरू हो गई है। कसौली कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह किसी शरारती तत्व का काम होगा। परवाणू कांग्रेस नेता बावा हरदीप सिंह ने कहा कि उन्हें इस तरह के किसी होर्डिंग की जानकारी नहीं है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि यदि जिला या ब्लॉक अध्यक्ष ने होर्डिंग लगाए होंगे तो उनसे इस बारे में पूछा जाएगा।

Congress Party Himachal

Read more:हिमाचल के किसान अब पंजाब में नहीं बेच पाएंगे गेहूं की फसल ,प्रदेश में होगी खरीद Wheat Procurement Centers Established

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox