इंडिया न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की कांग्रेस पार्टी (Congress Party) नई टीम के गठन के बाद काफी उत्साहित हैं। कांग्रेस ने दिल्ली (Delhi) से लौट रहे नेताओं के स्वागत की तैयारी कर रखी हैं। कांग्रेस (Congress) के पदाधिकारी परवाणू (Parwanoo) से शिमला (Shimla) तक अब सड़क पर उतरेंगे। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) के स्वागत में विशेष तैयारियां की गयी हैं। प्रचार समिति अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद सुखविंद सिंह सुक्खू (Sukhwind Singh Sukhu) का भी स्वागत स्वागत किया जाएगा।
आपको बता दे की इनका कार्यक्रम तीन जगह होने वाला है। श्री सुखविंद सिंह सुक्खू चार मई को शिमला में पहुंच कर पदभार ग्रहण करेंगे। स्वागत की शुरूआत परवाणू बैरियर (Parwanoo Barrier) से होने वाली है इसके साथ ही वे सोलन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सुक्खू शिमला के पार्टी मुख्यालय में पहुंचेगे।
वहीं,सोमवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा तीन विधानसभाओं में आठ जगह प्रतिभा सिंह का स्वागत होगा। कालका से शिमला जाने वाले नेशनल हाईवे पर कांग्रेस ने काफी जगह प्रतिभा सिंह के स्वागत का इंतजाम कर रखा है। स्वागत समारोह परवाणू में टीटीआर चौक से शुरू होगा। इसके अलावा अन्य जगहों जाबली, धर्मपुर और कुमारहट्टी में भी स्वागत समारोह का प्रबंद किया गया है।
सोलन विधानसभा में शहर के बीचोंबीच बने पुराने बस स्टैंड में कार्यक्रम होने वाला है, इसके बाद कंडाघाट में प्रतिभा सिंह का स्वागत किया जाएगा। शिमला के संकट मोचन में भी कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करेगी।आपको बता की वह पांच मई को अध्यक्ष पद की शपथ लेने वाली हैं। कांग्रेस ने इस दिन को बहुत ही खास दिन बनाने के लिए शिमला में बड़े जश्र की तैयारी की है। इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री और प्रचार समिति के अध्यक्ष सुक्खू भी शिमला में कांग्रेस पार्टी को एकता बनाने की लिए संदेश देंगे।
Read More : रंधाड़ा में सजे जन मंच में शिक्षा मंत्री ने निपटाई समस्याएं
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…