महिलाओं के उत्थान में कांग्रेस पार्टी का विशेष योगदान: प्रतिभा सिंह

महिलाओं के उत्थान में कांग्रेस पार्टी का विशेष योगदान: प्रतिभा सिंह

इंडिया न्यूज, Shimla (Himachal Pradesh)

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने कहा है कि देश में महिलाओं के उत्थान (upliftment of women) के लिए कांग्रेस पार्टी (Congress party) का विशेष योगदान रहा है।

देश की राजनीति में कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व लोकसभा, राज्यसभा, राज्यों की विधानसभा में दिया है।

उन्होंने कहा कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का इस देश के विकास के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनकी कार्यशैली को देखते हुए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इंदिरा गांधी को दुर्गा का रूप तक कहा था। उन्होंने कहा कि देश की सभी महिलाओं को इस पर गर्व महसूस होता है।

वे सोमवार को शिमला जिले के रामपुर (rampur) में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। प्रतिभा सिंह ने उन्हें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका किन्नौर एवं रामपुर का पहला दौरा है। इस दौरान उन्हें जो जन समर्थन व प्यार मिला है, उससे लगता है कि जनता भाजपा की जनविरोधी एवं दमनकारी नीतियों से तंग आ चुकी है।

18 वर्ष के नौजवानों को मत का अधिकार

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जहां 18 वर्ष के नौजवानों को मत देने का अधिकार दिया, वहीं इस देश की महिलाओं को स्थानीय निकायों, जिला परिषद, पंचायत समितियों व पंचायतों में 50 प्रतिशत का आरक्षण देकर ऐतिहासिक कार्य किया है जिसको हमें हमेशा याद रखना होगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आज हमारे बीच में नहीं हैं परंतु जिस प्रकार उन्होंने अपने जीवन के 60 वर्ष प्रदेश की जनता की सेवा में लगाए, उसको प्रदेश की जनता कभी भुला नहीं सकती। वे आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं।

उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए 3 विधानसभा और 1 मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत उसका जीता-जागता प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनावों में भी इसका लाभ होगा।

उज्ज्वला योजना नकारा साबित

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज जहां इस बात का दावा कर रही है कि उन्होंने उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस महिलाओं को दी है, जबकि उसके बाद महिलाओं को 1,100 रुपए देकर रसोई गैस सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में आज महिलाओं को अपनी रसोई चलाना बहुत मुश्किल को रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं स्मृति ईरानी, सुषमा स्वराज ने संसद के बाहर वर्ष 2014 में केंद्र की तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार के खिलाफ महंगाई को लेकर जो आंदोलन किया था, इसमें भाजपा के नेताओं ने देश की जनता से वादा किया था कि भाजपा सरकार केंद्र में बनी तो इस बढ़ती महंगाई को तुरंत रोका जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी, तब से आज तक इन 8 वर्षों में महंगाई चरम सीमा पर है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत जहां 410 रुपए थी, वहीं भाजपा की इस सरकार में यह आज 1,100 रुपए प्रति सिलेंडर तक पहुंच गई है। इस कारण महिलाओं को मजबूरन फिर से लकड़ी का चूल्हा जलाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

वीरभद्र सिंह के विकास माडल को लेकर विधानसभा चुनाव में उतरेगी कांग्रेस: मुकेश अग्निहोत्री

रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) ने कहा कि विकास पुरुष व हिमाचल के आधुनिक निर्माता वीरभद्र सिंह के योगदान को हिमाचल की जनता भूल नहीं सकती।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके द्वारा बनाए गए विकास के माडल को लेकर वर्ष 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में जनता के बीच में लेकर जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी जल्द ही पूरे प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाएगी। इसमें बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार व प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश की जनता को अवगत करवाया जाएगा।

भाजपा ने बेरोजगारों के साथ धोखा किया

कांग्रेस महासचिव एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने जनसभा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश व प्रदेश के बेरोजगार नौजवानों के साथ जो धोखा किया है, उसको सभी नौजवान भली-भांति जानते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में अभियान चलाएगी।

प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने प्रतिभा वीरभद्र सिंह को कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा बनाए जाने पर सोनिया गांधी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इनके बनने से जहां पूरे प्रदेश में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है, वहीं कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

भाजपा की घोषणाओं के झांसे में नहीं आएगी जनता: नंद लाल

स्थानीय विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नंद लाल ने कहा कि प्रदेश की जनता चुनाव के इस आखिरी वर्ष में भाजपा सरकार द्वारा की जा रही घोषणाओं के झांसे में आने वाली नहीं है।

प्रदेश के लोगों ने इस सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन पूरी तरह से बना लिया है। सम्मेलन को रामपुर ब्लाक के अध्यक्ष सतीष वर्मा, महिला अध्यक्ष ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर रोहड़ू क्षेत्र के विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव मोहन लाल ब्राक्टा, जिला परिषद अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव चंद्रप्रभा नेगी, जिला एवं ब्लाक के पदाधिकारी और पंचायतों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए निर्णय

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago