Covid-19: हिमाचल में लौटा करोना का खौफ, संक्रमण से हुई दो की मौत

India News,(इंडिया न्यूज), Covid-19, Himachal:  हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर लौट रहा कोरोना का खौफ। प्रदेश की राजधानी शिमला में कोरोना से आईजीएमसी अस्पताल में दो मरीजों की भर्ती हुई। कहां जा रहा है कि उनकी मौत भी हो चुकी है। आईजीएमसी के एमएस राहुल राव द्वारा करोनो से हुई मौतों की पुष्टि की गई है। बुधवार को सुबह जहां 68 साल के नर्सिंग को कॉविड-19 के चलते अपनी जान गवानी पड़ी है। तो वहीं दोपहर बाद करसोग के देव बहादुर जो की 69 साल के थे की भी मौत करोना के कारण हुई। देव बहादुर करसोग के थाच के रहने वाले थे। वह 7 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती हुए थे। वहीं नर्सिंग आने की कमान का रहने वाला था। जो 28 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुआ था। 10 अक्टूबर को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके चलते उनका उपचार अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा था। बुधवार सुबह करीबन 2:15 बजे नरसिंह द्वारा करोना के तहत दम तोड़ दिया गया। कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत होने से एक बार फिर लोगों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश में अब तक 51,91,907 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। जिनमें से 4,214 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण 72 नए मामले सामने ला रहा है और उपचार आधीन मरीजों की संख्या 348 तक पहुंच चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को यह जानकारी दी गई है। मंत्रालय ने सुबह 8:00 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों में 5,32,035 की संख्या बताई है। देश में अब तक 4,49,99,438 लोग संक्रमण में आ चुके हैं।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक संक्रमण से उभर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,67,055 हो गई है। संक्रमण से उभरने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। वेबसाइट के अनुसार देश में अब तक कॉविड-19 के टीकों की करोड़ो खुराक दी गई है।

ये भी पढ़े- SYL Canal Dispute: SYL विवाद से बढ़ा पारा, मलविंदर कंग…

SHARE
Soumya Madaan

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

4 weeks ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

4 weeks ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

4 weeks ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

4 weeks ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

4 weeks ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

4 weeks ago