Curry Leaves Benefits: आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद है करी का पत्ता, जानिए अन्य फायदे

Curry Leaves Benefits: करी के पत्ते में कई प्रकार की औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह पत्ती खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है। करी के पत्ते में कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, विटामिन-सी जैसे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमें कई बीमारियों से बचाते हैं। इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने में भी किया जाता है। पेट से संबंधित समस्या को दूर करने के लिए करी पत्ता काफी फायदेमंद है। यह पेट की बीमारियों को ठीक करने के साथ मेटाबॉलिज्म के सुधार में भी मदद करता है। सूखे करी के पत्तों को एक गिलास छाछ या दही में मिलाकर पीने से पाचन शक्ति बढ़ती है।

  • करी का पत्ता पेट का समस्या से दिलाता है छुटकारा
  • करी के पत्ते में पाया जाता है कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, विटामिन-सी
  • करी का पत्ता मेटाबॉलिज्म के सुधार में करता है मदद

वजन को घटाने में कारगर

आजकल लोग वजन घटाने के लिए काफी प्रयास करते हैं लेकिन वजन नहीं घटता है। आप करी के पत्ते का उपयोग वजन को कम करने के लिए कर सकते हैं। इसमें मौजूद कार्बाजोल अल्कलॉइड नामक तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, साथ ही वजन को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वेट लॉस जर्नी में आप सुबह सूखे हुए करी पत्ते या ताजे पत्ते का सेवन भी कर सकते हैं। आप इसे सलाद में भी शामिल कर सकते हैं।

मुंह के छालों को मिटाने और आंखो की रोशनी बढ़ाने में उपयोगी

अगर आपके मुंह में छाले पड़े हैं तो आप करी का पत्ता इस्तेमान करके इससे छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप करी पत्ते से काढ़ा बनाकर गरारा करें। इससे आपको छाले की समस्या से राहत मिलेगी। वहीं, करी पत्ता में विटामिन-ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह आंखो की रोशनी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है। करी के पत्ते का सेवन करके आप मोतियाबिंद की समस्या से बच सकते हैं।

इसे भी पढ़े- HPU Convocation: 18 अप्रैल को पहली बार हिमाचल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, HPU के दीक्षांत समारोह में होंगी मुख्य अतिथि

SHARE
Ashish Mishra

Journalist, India News.

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago