होम / Cyber Crime: साइबर क्राइम से जागरूकता के लिए एक्शन में पुलिस! बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप

Cyber Crime: साइबर क्राइम से जागरूकता के लिए एक्शन में पुलिस! बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप

• LAST UPDATED : July 3, 2024

India News Himachal (इंडिया न्यूज़),Cyber Crime: हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामलों में उछाल आई है। साइबर अपराधों की संख्या सामान्य अपराधों से 55 फीसदी अधिक हैं। इस स्थिति से निकलने और जनता को जागरुक करनें के लिए हिमाचल की पुलिस नें व्हाट्सएप ग्रुप की सहायता लेने का फैसला किया है। इस ग्रुप में जुड़े लोगों को साइबर ठगी और अपराध से बचाव के तरीके बताए जाएंगे।

ग्रुप में कौन-कौन होगा?

साइबर क्राइम के विषय में जागरुक करनें के लिए बनाए गए ग्रुप में साइबर आपराधों से बचने के तरीके बताए जाएंगे। इस व्हाट्सएप ग्रुप में प्रदेश के पंचायत प्रधानों और विभागाध्यक्षों को जोड़ा जाएगा। साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि को भी ग्रुप का हिस्सा बनाया जाएगा। लोगों को साइबर अपराधियों से बचनें के उपाय के साथ, ठगी के तरीकों से सावधान किया जाएगा। पैसा डबल, सस्ती शॉपिंग और ओटीपी के फ्रॉड से जागरुक किया जाएगा।

लोग हो रहें हैं शिकार

हिमाचल पुलिस ने लोगों को साइबर क्राइम से जागरुक किया है। इसके बाद भी साइबर थानों में लगातार इसकी शिकायतें दर्ज हो रही हैं। शिमला की एक टीचर के साथ आनलाइन शॉपिंग के जरिए 1 लाख 82 हजार रुपए की ठगी हुई। अब इसको रोकने के लिए नई टीम गठित की गई है। जो स्कूल, पंचायत, और ब्लॉक पर जा कर लोगो को साइबर ठगी के बारे में जागरुक करेगी।

Also Read:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox