होम / DA: केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता जारी, हिमाचल पर भी दबाव

DA: केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता जारी, हिमाचल पर भी दबाव

• LAST UPDATED : October 18, 2023

India News (इंडिया न्यूज), DA, Himachal:  हिमाचल प्रदेश में महंगाई भत्ते की तीन किस्तें लंबित हैं। इससे हाल ही में प्राकृतिक आपदा के बाद आर्थिक संकट से जूझती राज्य सरकार पर भी डीए की लंबित किस्तें जारी करने का दबाव बन गया है। राज्य में कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की किस्तें जुलाई 2022 से लंबित हैं।

पहली किस्त एक जुलाई 2022 से देय है। दूसरी एक जनवरी 2023 से दी जानी है, जबकि तीसरी किस्त एक जुलाई 2023 से देय है। राज्य में अभी 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जबकि केंद्र में यह 46 प्रतिशत है। केंद्र से तुलना की जाए तो 12 प्रतिशत डीए जारी करने का कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े- SYL Canal Dispute: पानी की नहीं देंगे एक भी बूंद, सर्वे…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox