Davis Cup 2022 Fan Lounge पहली बार डेविस कप फैन लाउंज तैयार

Davis Cup 2022 Fan Lounge पहली बार डेविस कप फैन लाउंज तैयार

Davis Cup 2022 Fan Lounge : अगले महीने डेनमार्क के खिलाफ डेविस कप ग्रुप-1 के प्ले ऑफ मुकाबले आरंभ होने हैं। डेविस कप के प्ले ऑफ मुकाबलों के लिए ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन ने पहली बार डेविस कप फैन लाउंज तैयार किया है। जिसका उद्घाटन गुरुवार को राजधानी में किया जाएगा। यह मुकाबला यहां दिल्ली जिमखाना क्लब के ग्रास कोर्ट पर चार और पांच फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। प्रो स्पोर्टीफाई इस कार्यक्रम का सह-आयोजक है।

9 फरवरी, 1900 को ब्रिटेन और अमेरिका के बीच पहली बार डेविस कप का मुकाबला खेला गया Davis Cup 2022 Fan Lounge

इस बारे में एआईटीए के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन ने कहा कि 9 फरवरी, 1900 को ब्रिटेन और अमेरिका के बीच पहली बार डेविस कप का मुकाबला आयोजित किया गया था। इस ऐतिहासिक दिन उन्हें डेविस कप के लिए फैन लाउंज करने के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए अपार प्रसन्नता हो रही है।

डॉ. अनिल जैन डेविस कप आयोजन समिति के भी अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर डेविस कप टीम के नॉन प्लेइंग कप्तान रोहित राजपाल, कोच जीशान अली और टूर्नामेंट डायरेक्टर आदित्य खन्ना सहित कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेल प्रेमियों के सवालों के जवाब देंगे।

ग्रास कोर्ट का भारतीय खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा

रोहित राजपाल ने कहा कि मुकाबले ग्रास कोर्ट पर हैं जिसका निश्चय ही भारतीय खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी अच्छी लय में हैं और उनकी तैयारी काफी अच्छी है। सितंबर में हुए ग्रुप 1 मुकाबले में भारतीय टीम फिनलैंड से हारने के बाद पिछड़ गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब हम जीत की पटरी पर लौटेंगे और पुरानी गलतियों से सबक लेंगे। Davis Cup 2022 Fan Lounge

Read More : Avalanche in Arunachal Pradesh पैतृक गांव पहुंचेगी शहीद अंकेश भारद्वाज की पार्थिव देह

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago