Department Heads Meeting मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा

Department Heads Meeting मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा

  • प्रधान सचिव ने घोषणाओं पर त्वरित कार्य करने तथा विकासात्मक परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

इंडिया न्यूज, शिमला :

Department Heads Meeting : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई विभिन्न विकासात्मक कार्यों की घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए गुरुवार को यहां विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की।

इस बैठक में घोषणाओं के प्रक्रियाधीन एवं लंबित मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। सुभाशीष पांडा ने विभागों को उनसे संबंधित घोषणाओं पर त्वरित कार्य करने तथा विकासात्मक परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विभाग लंबित मामलों की सूची बनाकर प्रशासनिक विभाग को भेजें ताकि कार्य को तत्परता से आगे बढ़ाया जा सके।

पांडा ने कहा कि घोषणाओं के प्रक्रियाधीन मामलों की रिपोर्ट ई-समाधान पोर्टल पर लगातार अपलोड की जानी चाहिए ताकि इनकी नवीनतम स्थिति का अवलोकन किया जा सके।

बैठक में विभिन्न विभागाध्यक्षों ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के कार्यान्वयन की वस्तुस्थिति की विस्तृत जानकारी प्रदान की। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव हरबंस सिंह ब्रसकोन ने कार्रवाई का संचालन किया। Department Heads Meeting

Read More : Ethno Botanical Park कुटलैहड़ में एथनो बोटानिकल पार्क बनने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago