उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का गृह जिला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का गृह जिला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया

इंडिया न्यूज, ऊना (Una-Himachal Pradesh)

हिमाचल प्रदेश की नवनिर्वाचित सरकार में उप-मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने के उपरांत पहली बार गृह जिला ऊना पधारे मुकेश अग्निहोत्री का जिलावासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

दोपहर जिला के प्रवेश द्वार मैहतपुर में पहुंचने पर जिला प्रशासन एवं हजारों संख्या में मौजूद जनता ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित लोगों ने मिठाइयां बांटीं।

मैहतपुर के पश्चात देहलां, बहडाला, ऊना तथा हरोली विधानसभा के प्रवेश द्वार घालूवाल सहित हरोली विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 स्थानों पर स्थानीय वासियों द्वारा अपने जनप्रिय नेता का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के हिमाचल प्रदेश का चहुंमुखी विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने जिला ऊना तथा विशेष तौर पर हरोली की जनता का विधानसभा चुनाव में समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा, कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, हरोली के मंडलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, ऊना के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा, कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी तथा ऊना जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग भी उपस्थित थे।

SHARE
Shailesh Bhatnagar

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago