होम / Dharmshala: भाजपा सांसद नामग्याल ने दलाईलामा पर दुर्भावनापूर्ण आरोप को बताया निराशाजनक

Dharmshala: भाजपा सांसद नामग्याल ने दलाईलामा पर दुर्भावनापूर्ण आरोप को बताया निराशाजनक

• LAST UPDATED : April 16, 2023

Dharmshala: लद्दाख से बीजेपी सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा पर लगाए गए आरोप को निराशाजनक बताया है। इसकी उन्होने आलोचना की है। सांसद ने अपने बयान में कहा कि दलाईलामा पूरे विश्व में शांति और अहिंसा की स्थापना करने की दिशा में काम कर रहे है। इसके बावजूद दलाईलामा पर आधारहीन और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाए जा रहे हैं। आध्यात्मिक गुरु पर इस तरह के आरोप लगाना निराशाजनक है। लोगों को याद होना चाहिए कि बौद्ध धर्म की शिक्षाएं शांति और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित होती हैं। संसार को शांतिपूर्ण बनाने के लिए हमें आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा के साथ मिलकर काम करना चाहिए।

  • जामयांग सेरिंग नामग्याल ने दलाईलामा पर लगे आरोपों को बताया निराशाजनक
  • सांसद ने कहा दलाईलामा विश्व शांति और अहिसां के लिए कर रहे हैं कार्य
  • आध्यात्मिक गुरु के साथ कार्य करने की कही बात

आध्यात्मिक गुरु के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता हूं- नामग्याल

सांसद ने कहा कि देश में शांति, करुणा और बेहतर आपसी समझ को विकसित करने के लिए मैं तिब्बत के 14वें आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा के प्रति विशेष आदर और कृतज्ञता प्रकट करता हूं। तिब्बत की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए दलाईलामा के उपदेश न केवल लद्दाख बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर में पनप रहे संघर्ष और विभाजक रेखाएं पूरे मानवता के लिए कष्ट भरा हो सकता है।

दलाईलामा एक ज्योतिपुंज की तरह कर रहे हैं सेवा

दलाईलामा का करुणा, प्रेम और सहानुभूति का संदेश इस समय और अधिक प्रासंगिक हो रहा है। दलाईलामा आशा के एक ज्योतिपूंज की तरह कार्य कर रहे हैं। वह हम लोगों को करुणा, एकता और प्रज्ञता के राशि पर बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनके उपदेश हमें साझा मानवीय मूल्यों और आपसी जुड़ाव के लिए प्रेरित करता है। विश्व शांति के नेता के रुप में दलाईलामा ने शांति और न्याय की स्थापना की है।

इसे भी पढ़े- Coronavirus in himachal: हिमाचल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 104 मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या 2,074 हुई

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox