होम / Diabetes Tips: आम खाते समय डायबिटीज के मरीज न करें इन बातों को नजरअंदाज

Diabetes Tips: आम खाते समय डायबिटीज के मरीज न करें इन बातों को नजरअंदाज

• LAST UPDATED : April 9, 2023

Diabetes Tips: गर्मी के मौसम में कई लोग रसीले तरल का सेवन करने में दिलचस्पी होती है। वहीं कुछ लोगों के लिए गर्मी का मतलब ताजे रसीले आम होता है। वैसे तो आम को फलों का राजा माना जाता है, जो अपने स्वाद की वजह से हर लोगों के दिल पर राज करता है। आम में स्वाद के अलावा फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। अपने पोषक तत्वों की वजह से ही यह फल सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। विटामिन, आयरन और पोटैशियम का भंडार, आम दिल के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना गया है और ब्लैड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।

  • गर्मियों में आम काफी फायदेमंद होता है
  • आम में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की होती है भरपूर मात्रा
  • आम ब्लैड प्रेशर को कम करने में करता है मदद

डायबिटीज मरीज ऐसे खाएं आम

डायबिटीज मरीज को प्रोटीन के साथ आम का सेवन करना चाहिए, तो आप 1 स्कूप वेनिला/चॉकलेट प्रोटीन, 100-150 ग्राम आम और 100 मिलीलीटर दूध मिलाकर पी सकते हैं। इसका सेवन आप नाश्ते के रूप में कर सकते हैं। बाजर में बहुत से प्रोसेस्ड पल्प उपलब्ध हैं, ऐसे मैंगो प्रोडक्ट्स को आपको नहीं खाना चाहिए।

भोजन करते समय न खाएं आम

अपने नियमित भोजन करते समय आम का सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि, इसकी स्मूदी बनाकर आप नाश्ते के समय खा सकते हैं। आम को नाश्ते के रूप में सुबह-सुबह या शाम के स्नैक के रूप में खाया जा सकता है। लेकिन भोजन के बाद आम को नहीं खाना चाहिए। इसका मिल्कशेक बनाकर इसमें 7-8 बादाम क्रश करके मिलाकर खाया जा सकता है।

इसे भी पढ़े- Himachal pradesh: मजबूत निवेश से सुदृढ़ होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox