Disaster in Shimla: शिमला में देखते ही चंद पलों में जमीन में धंसे कई आशियाने, पूरा मोहल्ला क्षतिग्रस्त

India News (इंडिया न्यूज़), Disaster in Shimla, Himachal: हिमाचल में शिमला में बारिश थमने के बाद भी कुदरत का कहर जारी है। कृष्णानगर में भूस्खलन की चपेट में आकर चंद पलों में आखों के सामने लोगों के आशियाने जमींदोज हो गए। देखते ही देखते पूरा मोहल्ला ही धंस गया। कृष्णानगर के विष्णु मंदिर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को करीब 12 बजे ही दरारें आनी शुरू हो गईं थीं।

पार्षद बिट्टू कुमार यहां पर दौरा करने पहुंचे और गिरने की कगार पर खड़े दो पेड़ों को काटने के आदेश दिए थे। नगर निगम शिमला के जेई भी उनके साथ मौके पर थे। स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने यहां लोगों को मकान खाली करने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद लोगों ने अपने आशियाने खाली कर दिए थे।

शाम को करीब 4 बजे यहां पर भारी भूस्खलन हुआ। चंद पलों में सात से आठ मकान तबाह हो गए। इनमें कुछ मकान दो और तीन मंजिल के भी थे। 2014 में 28 करोड़ लगा कर बनाया हुआ नगर निगम शिमला का इकलौता स्लॉटर हाउस भी भूस्खलन में जमीन में धंस गया।

स्लॉटर हाउस में काम कर रहे दो युवक भूस्खलन में दब गए। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मंगलवार को शिमला में करीब एक दर्जन वाहन भूस्खलन की चपेट में आए हैं। वहीं करीब 30-40 पेड़ गिरे हैं।

ये भी पढ़े- शिमला में समरहिल में मलबे से 14 शव निकाले, अभी और बरामद होने की आशंका, तलाश अभियान जारी

SHARE
Soumya Madaan

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago