पेयजल और सिंचाई सरकार की प्राथमिकता – विपिन सिंह परमार

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार जल जीवन मिशन में बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना रोड़ा के भूमि पूजन के उपरांत।

पेयजल और सिंचाई सरकार की प्राथमिकता – विपिन सिंह परमार

  • रोड़ा में किये सवा 2 करोड़ उदघाटन एवं शिलान्यास
  • दोनों सिंचाई योजनाओं से गांव, रोड़ा, बोण, ढाटी और दधौना की 48 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा होगी उपलब्ध।
इंडिया न्यूज, धर्मशाला (Dharamshala Himachal Pradesh)|
’’हर घर में पेयजल और खेत को सिंचाई सुविधा’’ सरकार की प्राथमिकता है। सुलाह विधान सभा क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई सुविधा पर दो सो करोड़ से अधिक राशि व्यय की जा रही है। यह जानकारी विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत रोड़ा में 1 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना रोड़ा-ढाटी के लोकर्पण तथा 1 करोड़ 52 लाख से जल जीवन मिशन में बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना रोड़ा के भूमि पूजन के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए दी।

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार के सुलाह विधानसभा के गांव रोडा के दौरे के दौरान स्वागत करते हुए गांववासी।

सिंचाई सुविधा से रोड़ा ढाटी में आयेगी खुशहाली

उन्होंने इलाके के लोगों को दोनों योजनाओं की बधाई देते हुए कहा कि सिंचाई योजना से गांव रोड़ा, बौण, ढाटी और दधोना की 48 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यहाँ की जमीन बहुत उपजाऊ है और सिंचाई सुविधा प्राप्त होने से इलाके में खुशहाली और उन्नति आयेगी। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग के अनुसार सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने से स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और आर्थिक रूप में सुदृढ़ता आयेगी।

विकास कार्यों के लिये जमीन देना सराहनीय

उन्होंने पंप हॉउस और अन्य कार्य के लिये अपनी बहुमूल्य जमीन दान देने वाले प्रकाश मिश्रा, डॉ0 रामेश्वर मिश्रा तथा उनके परिजनों की सराहना की तथा इसे समाज के लिए प्रेरक पहल बताया।

सुलाह विधानसभा के गांव रोडा के दौरे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार को सम्मानित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ सदस्य।

रोड़ा ढाटी के पेयजल पर व्यय होंगे 152 लाख

परमार ने कहा कि पेयजल की उपलब्धता के लिये इस क्षेत्र को कंगेहण ठम्बू पेयजल योजना से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति को बढ़ाने के लिए जल जीवन मिशन में एक करोड़ 52 लाख की लागत से पेयजल योजना रोड़ा का निर्माण किया जा रहा है इस योजना में 12 किलोमीटर नई पाइप लाइन डालने के साथ  428 नयें नल लगाने का प्रावधान भी है। उन्होंने बताया कि गांव कोना, सपडूहल, वीरगढ़ और सांबा के लिए उठाऊ सिंचाई योजना के निर्माण के लिये  एक करोड़ 92 लाख की डीपीआर तैयार की गई है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग व गणमान्य व्यक्ति।

इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष कुसुम लता चैधरी, प्रकाश मिश्रा, डॉ0 आरसी मिश्रा, रोड़ा की प्रधान जगदंबा देवी, उप प्रधान मेहर चंद, ग्राम केंद्र प्रमुख कुलदीप कटोच, महिला मंडल प्रधान रंजना देवी, राजेंद्र कटोच, अंजू देवी, कृष्ण ठाकुर, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अनिल पुरी एसडीओ अश्विनी शर्मा और आनंद कटोच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
SHARE
Shailesh Bhatnagar

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago