होम / Earthquake in Shimla शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में भूकंप का झटका

Earthquake in Shimla शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में भूकंप का झटका

• LAST UPDATED : February 23, 2022

इंडिया न्यूज, शिमला :

Earthquake in Shimla : प्रदेश के शिमला जिले में बुधवार सुबह भूकंप का हलका झटका आया है। भूकंप का केंद्र शिमला जिले का रामपुर का सेरी मझाली क्षेत्र रहा है।

भूकंप का झटका आने पर लोग एकदम से सहम गए और बचाव के लिए घरों से बाहर निकल गए। भूकंप का झटका शिमला जिले के अन्य इलाकों में भी महसूस किया गया।

इसके अलावा किन्नौर जिले के कुछ इलाकों में तथा कुल्लू जिले के निरमंड क्षेत्र में भी यह महसूस किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 9.58 बजे शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में भूकंप का झटका आया।

रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 मापी गई है। यह जमीन से 7 किमी नीचे बताया जा रहा है। भूकंप का झटका आने पर क्षेत्र में लोग घरों से बाहर निकल गए। इस झटके से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। Earthquake in Shimla

Read More : Himachal Government Issued Notification सामान्य वर्ग आयोग का गठन

Connect with us : Twitter | Facebook | Youtube

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox