होम / Eating curd at night: जानें रात में दही खाने से होता है फायदा या नुकसान?

Eating curd at night: जानें रात में दही खाने से होता है फायदा या नुकसान?

• LAST UPDATED : May 4, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Eating curd at night, लाइफस्टाइल: अक्सर लोग रात में दही खाने से पहले सोचते हैं कि खाना उचित होगा या नहीं। अधिकतर लोग कहते हैं कि रात में दही नहीं खाना चाहिए। लोग इसलिए मना करते हैं क्योंकि अपने आस-पास के लोगों को कहते हुए सुनते हैं कि रात में दही खाने से तबीयत बिगड़ गई थी। कुछ लोग कहते है कि गला खराब हो जाता है। लेकिन क्या आपने कभी इसकी सच्चाई जानने की कोशिश की। या किसी के कहने पर रात में दही खाना छोड़ दिए और मान लिए की रात में दही खाने से नुकसान होता है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि रात में दही खाना चाहिए या नहीं, अगर नहीं तो इसे किस समय खाना चाहिए।

क्या सच में रात में दही नहीं खाना चाहिए?

ईटफिट 24/7 की फाउंडर सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया कि रात में दही खाने से लोगों को कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन रात में दही खाने से पहले एक बात का ध्यान देना चाहिए कि इसे कम मात्रा में खाएं। क्योंकि यह एक डेयरी प्रोडक्ट है जो फैट और प्रोटीन से भरपूर होता है। जिसे कुछ लोग रात में पचा नहीं पाते हैं, जिससे उन्हें रात में ही अपच हो जाती है। अगर आपको पाचन संबंधी कोई समस्या नहीं है तो आप एक सीमित मात्रा में दही का सेवन कर सकते हैं।

रात में दही खाने से हो सकती है कफ की समस्या

न्यूट्रिशन और वेलनेस कंसल्टेंट नेहा सहाय ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि आयुर्वेद के अनुसार, दही में खट्टे और मीठे दोनों प्रकार के गुण पाए जाते हैं। जो शरीर में कफ पैदा कर सकते हैं। अगर आप इसे रात के समय खाते हैं तो आपको कफ होने की समस्या ज्यादा हो जाती है। साथ ही सांस लेने वाली नली में भी बलगन जैसे बनने लगते हैं। ऐसा हर व्यक्तियों में नहीं होता है। केवल जिनमें अस्थमा, खांसी और जुकाम जैसी समस्या होती है उसी के अंदर कफ बनते हैं।

अस्थमा और खांसी से पीड़ित लोगों को रात में दही खाने से करना चाहिए परहेज

अस्थमा और खांसी से पीड़ित लोगों को रात में दही खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे बलगम बनने की समस्या हो सकती है। दही वेजिटेरियन खाने वालों के लिए प्रोटीन का एक बड़ा सोर्स है। जो पेट और आंत के लिए एकदम अच्छा माना जाता है और पाचन में भी सहायता करता है। इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

इसे भी पढ़े- MC Shimla Election Result Live updates: नगर निगम शिमला कांग्रेस को…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox