होम / Effect of inflation: ऊना शहर में पांच रुपए प्रति लीटर महंगा मिलेगा लोकल दूध, जानिए कब से होगा लागू

Effect of inflation: ऊना शहर में पांच रुपए प्रति लीटर महंगा मिलेगा लोकल दूध, जानिए कब से होगा लागू

• LAST UPDATED : April 22, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Effect of inflation, ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर में आने वाले दिनों में लोकल दूध की कीमतों में इजाफा होने वाला है। दूध के दामों में पांच रुपए प्रति लीटर बढ़ोत्तरी होगी। इससे दूध से बनने वाले उत्पादों के दाम भी बढ़े हैं। पनीर के दाम प्रति किलो 20 से 30 रुपए बढ़ने के आसार हैं। जबकि दही के दामों में 10 रुपये की बढ़ोत्तरी हो सकती है। डेयरी संचालक प्रदेश में हर चीजों के दाम बढ़ने से दूध के दामों को भी 1 मई से बढ़ाने की बात कह रहे हैं। ऊना शहर में दूध की काफी मांग है। वर्तमान समय में दूध के दाम 55 और 60 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहे हैं।

  • हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर में महंगा होगा दूध
  • प्रति लीटर दूध की पांच रुपए हो सकता है महंगा
  • वर्तमान समय में 55 से 60 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है दूध

आम जनता पर पड़ेगा असर

प्रदेश में महंगाई बढ़ने से पशुपालक दूध के दाम बढ़ा रहे हैं। ऐसे में डेयरी संचालकों को भी महंगाई का सामना करना पड़ेगा। डेयरी में बढ़ाए गए दूध के दामों का सीधा असर प्रदेश की जनता पर पड़ेगा। एक गृहिणी ने बताया कि डेयरी उत्पाद के दाम बढ़ने का सीधा असर रसोई पर पड़ेगा। इससे रोजमर्रा की चीजों को खरीदने के लिए महंगाई का सामना करना पड़ेगा। वहीं अब दो लीटर दूध के प्रति माह बिल में 300 रुपए की वृद्धि हो जाएगी।

सरकार रोजाना उपयोग होने वाली चीजों के दाम नियंत्रित करे- गृहिणी

गृहिणी सीमा ने कहा कि दूध और देसी घी का उपयोग हर घरों में किया जाता है। डेयरी उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी होने से उसका सीधा असर प्रदेश की आम जनता पर पड़ेगा। सरकार को रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली खाद्य चीजों के दामों को नियंत्रित करना चाहिए। आपको बता दें कि प्रदेश के ऊना शहर को छोड़कर हरोली, गगरेट और बंगाणा में फिलहाल लोकल दूध के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।

इसे भी पढ़े- Drinking water while eating: खाना खाते समय पानी पीना चाहिए या नहीं, जानिए शोध में क्या कहा गया?

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox