Efforts to make Gumma Salt Available at All Shops गुम्मा नमक सभी दुकानों पर उपलब्ध करवाने का प्रयास

Efforts to make Gumma Salt Available at All Shops गुम्मा नमक सभी दुकानों पर उपलब्ध करवाने का प्रयास

इंडिया न्यूज, शिमला :

Efforts to make Gumma Salt Available at All Shops : गुम्मा नमक को प्रदेश में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की सभी दुकानों में उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे।

यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि गुम्मा नमक प्रदेश का अपना उत्पाद है और इसके चिकित्सीय लाभ भी हैं। राजिंद्र गर्ग ने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों को गुणवत्तायुक्त पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है।

 

उन्होंने कहा कि निगम निरंतर लाभ अर्जित करने वाली संस्था बनी हुई है जिसके लिए निगम के अधिकारी व कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में अर्जित लाभ का 10 प्रतिशत लाभांश प्रदेश सरकार को प्रदान किया गया जोकि 35.15 लाख रुपए है। उन्होंने कहा कि निगम हिमाचल प्रदेश सहकारी समितियों को भी वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।

दैनिक उपभोग की वस्तुएं भी मिलेंगी (Efforts to make Gumma Salt Available at All Shops)

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से चाय, शैंपू, बालों का तेल, साबुन, टूथपेस्ट इत्यादि दैनिक उपभोग की उपभोक्ता वस्तुएं बाजार दर से कम दरों पर उपलब्ध करवाई जाएंगी जिससे निगम की आय में भी वृद्धि होगी।

संशोधित वेतनमान लागू करने की सैद्धांतिक स्वीकृति (Efforts to make Gumma Salt Available at All Shops)

बैठक में निगम के कर्मचारियों के हित में संशोधित वेतनमान लागू करने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। संशोधित वेतनमान लागू होने से निगम के लगभग 800 कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

निगम के कर्मचारियों के हितों के मद्देनजर 20 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके 36 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लिपिक के पद पर पदोन्नत किया जाएगा और चतुर्थ श्रेणी के 29 पदों को करुणामूलक आधार पर भरा जाएगा।

दुकानों का नाम बदलकर ‘हिम सुविधा’ (Efforts to make Gumma Salt Available at All Shops)

इसके अतिरिक्त, बैठक में हिमाचल प्रदेश की उचित मूल्य की दुकानों का नाम बदलकर हिम सुविधा करने का भी निर्णय लिया गया।

हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के निदेशक मंडल के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर ने कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश के प्रत्येक स्थान पर खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निगम की सराहना की।

प्रबंध निदेशक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ललित जैन ने निगम के कार्यों की प्रगति संबंधी प्रस्तुति दी और आय बढ़ाने के लिए राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किए जा रहे विभिन्न नए प्रयासों की जानकारी प्रदान की।

बैठक में पंजीयक सहकारी समितियां राजेश शर्मा, निदेशक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग केसी चमन और निदेशक मंडल के गैर-सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे। Efforts to make Gumma Salt Available at All Shops

Read More : CITU Upset When Cases Were Registered Against Employees कर्मचारियों पर मामले दर्ज होने पर बिफरा सीटू

Read More : One Day Workshop वैश्विक एवं उपभोक्तावाद युग में खाद्य सुरक्षा का मुद्दा अहम

Read More : 27 Thousand Women Self Help Groups Working in Himachal हिमाचल में 27 हजार महिला स्वयं सहायता समूह कार्यशील

Read More : World Bank Team Visited Himachal Raj Bhavan विश्व बैंक की टीम ने किया हिमाचल राजभवन का दौरा

Read More : Himachal Pradesh Slum Developers Property Rights Bill 2022 Passed in the Assembly हिमाचल प्रदेश स्लम डिवेलर्स प्रापर्टी राइट्स बिल 2022 विधानसभा में पारित

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago