हर व्यक्ति पौधारोपण करें – किशन कपूर

हर व्यक्ति पौधारोपण करें – किशन कपूर

इंडिया न्यूज, पालमपुर (Palampur-Himachal Pradesh)

पंचम वन महोत्सव (fifth forest festival) का आयोजन पालमपुर की समाज सेवी संस्था इंसाफ (Insaff) ने वन विभाग (forest department) के सहयोग से किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में लोकसभा सांसद किशन कपूर (member of parliament Kishan Kapoor) ने शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर उन्होने देवदार (Deodar) के पौधा भी रोपित किया।
उन्होंने इंसाफ संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा (former Member of legislature assembly Parveen Sharma) और संस्था के सभी सदस्यों को वन महोत्सव के आयोजन के लिये बधाई। उन्होंने कहा कि दुनिया में बड़ी तेजी से जलवायु में परिवर्तन (global warming) हो रहा है और इसके दुष्परिणाम (impact) भी सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन (global warming) के पीछे मानव का प्रकृति से छेड़छाड़ मुख्य कारण (Human tampering with nature is the main reason) है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण ही जलवायु को संतुलित करने में कारगर सिद्ध (Tree plantation proved effective in balancing the climate) होगा। उन्होंने लोगों से अपने जीवन के सभी खुशियों के पलों के अवसर पर एक-एक पौधा लगाने की अपील की।

10 पुत्रों के बराबर एक पेड़

कपूर ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि ’’10 पुत्रों के बराबर एक पेड़’’ लगाना होता है। उन्होंने कहा कि आज यहां उपस्थित लोगों ने वृक्षारोपण से पुन्या कमाया है और इस पुनीत कार्य के लिये सभी बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि समाज के लिये निस्वार्थ कार्य करने में समाज सेवी संस्थाओं का योगदान सराहनीय रहता है। उन्होंने कहा कि पालमपुर की समाज सेवी संस्थायें बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अपने लिये तो हर कोई जीता है लेकिन समाज और मानवता के लिये जीने वाले ही सच्चे राष्ट्र भक्त हैं। उन्होंने कहा लोगों के दुख दर्द, प्राकृतिक आपदाओं और सामाजिक कुरीतियों दूर करने में समाज सेवी संस्थाओं का योगदान महत्वपूर्ण है।
कपूर ने इंसाफ संस्था द्वारा समाज सेवा में समर्पण से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने पालमपुर में इस योजना का शुभारंभ किया था। उन्होंने इस वाटिका के सौंदर्यीकरण के लिये 5 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहीद कैप्टन सौरव कालिया की स्मृति में बने सौरव वन विहार की तर्ज पर परमवीर चक्र शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की स्मृति में भी वन विहार बनाने की दिशा में इंसाफ संस्था सरहानीय पहल की है। उन्होंने विक्रम बतरा वन विहार के लिये भी 5 लाख देने की घोषणा की।
इससे पहले संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज से पांच वर्ष पूर्व शहर के बुद्धिजीवी लोगों के सहयोग से संस्था का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि संस्था बेसहारा गोवंश को आश्रय देने, पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ पीड़ित लोगों को इन्साफ देने के लिये कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमानी चामुंडा मंदिर तक विकास में जनसहयोग में 101 सोलर लाइट लगाने की दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर संस्था की ओर समाज सेवी संस्थाओं और समाज सेवको को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में समाज सेवी डॉ0 राम सूद, अनिल सूद, परविंदर भाटिया, अरविंद शर्मा, सुरेंदर ठाकुर, आकाशदीप जरयाल, एसडीएम डॉ0 अमित गुलेरिया, डीएफओ नितिन पाटिल, संयुक्त आयुक्त नगर निगम शिव मोहन सैनी, डॉ0 जगतार गुलेरिया, संस्था के महासचिव एस0 सी0 घारिया, चैधरी चुनी लाल, चैधरी नन्द लाल, सीमा अवस्थी, शोभा पूरी सहित संस्था के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
SHARE
Shailesh Bhatnagar

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago