होम / Farmers Protest LIVE Updates: सरकार ने किसान संगठनों को फिर दिया बातचीत का न्योता?

Farmers Protest LIVE Updates: सरकार ने किसान संगठनों को फिर दिया बातचीत का न्योता?

• LAST UPDATED : February 21, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Farmers Protest LIVE Updates: किसानों ने आज फिर से दिल्ली कूच करने का आह्वान किया है। केंद्र सरकार से बातचीत के बीच किसान आज फिर से दिल्ली कूच करने वाले है। सुबह 11 बजे आज 21 फरवरी को किसान दिल्ली कूच करने वाले है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मंगलवार से ही दिल्ली कूच करने की घोषणा के तहत शंभू और खनौरी बॉर्डर पर रणनीति बनाने में जुटे हुए है। इसके तहत किसान कंक्रीट और भारी-भरकम बैरिकेड तोड़ने के लिए इंतजाम किए जा रहे है। बता दें एसकेएम के नेतृत्व में 22 फरवरी को किसानों का 500 संगठन दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मंथन करेंगे। यहां जानें पल-पल की अपडेट..

08: 26 PM , 21 FEB 2024

2 दिनों के लिए रुका दिल्ली कूच

किसान आंदोलन के बीच किसान नेताओं ने बड़ा ऐलान कर दिया है। दिल्ली कूच को 2 दिनों के लिए रोक दिया गया है।


07: 33 PM , 21 FEB 2024

किसान आंदोलन के चलते सड़कें जाम

किसान आंदोलन के चलते नोएडा बॉर्डर, गजियाबाद बॉर्डर, गुड़गांव बॉर्डर, जीटी करनाल रोड पर भारी जाम लगा हुआ है।


07: 14 PM , 21 FEB 2024

किसानों ने पुलिस को घेर लिया -हरियाणा पुलिस

हरियाणा पुलिस ने आरोप लगाया है कि खनौरी बॉर्डर पर किसान प्रदर्शनकारियों ने पराली में मिर्च पाउडर डालकर पुलिस को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद पथराव करने के साथ ही लाठी-डंडों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया। प्रदर्शनकारियों के हमले में करीब 12 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील की है।


04: 20 PM , 21 FEB 2024

खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस से हुई झड़प , 24 साल के किसान की मौत

खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन के दौरान युवा किसान की मौत हो गई। दरअसल किसानों के विरोध प्रदर्शन 2.0 में बुधवार यानी 21 फरवरी को पहली मौत देखी गई। सीमा पर हरियाणा पुलिस के साथ झड़प के बीच 24 वर्षीय एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। प्रदर्शनकारी किसान का नाम शुभ करण सिंह था। झड़प के बाद शुभ करण सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।


03: 00 PM , 21 FEB 2024

सरकार से बातचीत का न्योता मिला क्या?

किसान और सरकार के बीच फिर से बातचीत होगी। इस पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि, ‘हम जल्द ही इस बारे में बताएंगे।


02: 50 PM , 21 FEB 2024

पंजाब के मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने क्या कहा?

पंजाब के मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने कहा कि, सीमा पर हालात बेकाबू हो गए है। , क्योंकि किसान और सरकार के बीच वार्ता का कोई असर नहीं दिखा।


02: 10 PM , 21 FEB 2024

तैयारियों पर बोले पुलिस अधिकारी, दिल्ली बॉर्डर पर तैनात हैं 10 कंपनियां


02: 00 PM , 21 FEB 2024

कर्नाटक की मंत्री प्रियांक खड़गे किसानों के समर्थन में आई आगे

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे किसानों के समर्थन में आगे आई है। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी के पास मन-की-बात के लिए वक्त है लेकिन किसानों के लिए वक्त नहीं है। यदि किसानों की परेशानी सरकार नहीं सुनेगी तो कौन सुनेगा


01: 05 PM , 21 FEB 2024

प्रशासन ने बढ़ाई पंजाब-हरियाणा सीएम के आवास की सुरक्षा

किसानों के उग्र प्रदर्शन के चलते प्रशासन ने बढ़ाई पंजाब-हरियाणा सीएम के आवास की सुरक्षा


12: 58 PM , 21 FEB 2024

किसानों को मिला कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का समर्थन

किसानों के विरोध पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आगे आए है। किसानों के समर्थन पर उन्होंने कहा कि, हम किसानों का समर्थन करते है। किसानों की मांगे उचित है।


12: 43 PM , 21 FEB 2024

किसानों के साथ पांचवे दौर की बैठक के लिए सरकार तैयार


12: 35 PM , 21 FEB 2024

शंभू बॉर्डर पर सड़क सुरक्षा फोर्स और एंबुलेंस किए गए तैनात

पंजाब सरकार ने शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा बढ़ा दी है। सुरक्षा फोर्स और एंबुलेंस शंभू बॉर्डर पर तैनात किए गए है। इसी बीच हरियाणा पुलिस की ओर से आंसू गैंस के गोले दागे गए।


11: 38 AM , 21 FEB 2024

टयूकर बॉर्डर पर बढ़ रही किसानों की भारी संख्या

टयूकर बॉर्डर पर पंजाब के किसान लगातार बढ़ रहे है। कुरुक्षेत्र जिले के इस्माईलबाद क्षेत्र से लगते हरियाणा-पंजाब के टयूकर बॉर्डर पर किसान पहुंच रहे है। यहां पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।


11: 28 AM , 21 FEB 2024

सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस हुई मुस्तैद

किसानों के दिल्ली मार्च को देखते हुए पुलिस मुस्तैद हो गई है। दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है। फिलहाल अभी यहां कोई भी किसान नहीं पहुंचे है।


11: 11 AM , 21 FEB 2024

 हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर दागे आंसू गैस के गोले

हरियाणा पुलिस ने शंभू सीमा पर किसानों के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले अर्थमूवर मशीनों और बुलडोजर के मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा, “आपको आपराधिक रूप से उत्तरदायी ठहराया जा सकता है”। एक्स पर एक पोस्ट में पुलिस ने कहा कि इन मशीनों का इस्तेमाल सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा सकता है, जो एक गैर-जमानती अपराध है।


11: 05 AM , 21 FEB 2024

कुछ ही देर में दिल्ली कूच करेंगे किसान, हाथों में डंडे लिए जमा हुई सैकड़ों की भीड़


10: 50 AM , 21 FEB 2024

किसान नेता रामपाल जाट दिल्ली कूच से पहले गिरफ्तार

किसानों के पांच सौ ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच करने से पहले अजमेर जिले में किसान नेता रामपाल जाट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


10: 16 AM , 21 FEB 2024

दिल्ली कूच के बीच किसान नेता पंढेर ने दिया बड़ा बयान 

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि हमने तय किया है कि कोई भी किसान या युवा आगे नहीं आएगा।


09: 35 AM , 21 FEB 2024

सरकार बैरिकेड हटाए- किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने सरकार से कहा कि, हमारा इरादा अराजकता पैदा करना नहीं है बल्की हम अपनी मांगों के लिए शांति से बात करना चाहते है। हम यही चाहते है कि हमारी मांगों को पूरा किया जाए। साथ ही आगे उन्होंने कहा कि , हमने सात नवंबर से दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम बनाया हुआ है।


09: 28 AM , 21 FEB 2024

हरियाणा पुलिस ने किसानों से कहा, मशीनें हटाएं प्रदर्शनकारी


09: 27 AM , 21 FEB 2024

हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट सेवा पर लगी रोक

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए सिरसा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। जींद, हिसार, अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल में भी इंटरनेट पर पाबंदी है।


 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox