होम / Farmers Protest: पंजाब में फ्री हुआ टोल, किसानों का बड़ा ऐलान, कल से हरियाणा में भी नहीं लगेगा पैसा

Farmers Protest: पंजाब में फ्री हुआ टोल, किसानों का बड़ा ऐलान, कल से हरियाणा में भी नहीं लगेगा पैसा

• LAST UPDATED : February 15, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच पंजाब का टोल प्लाजा फ्री हो गया है। इसके साथ ही किसानों की ओर से ऐलान किया जा चुका है कि कल से तीन घंटे हरियाणा में भी टोल का पैसा नहीं लगेगा।

पंजाब में टोल फ्री

पंजाब में आज 3 घंटे तक टोल प्लाजा भी फ्री कर दिए गए हैं। किसान आंदोलन के चलते पंजाब का सबसे बड़ा और महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल 11 से 3 बजे तक फ्री रहेगा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली।

कल 3 घंटे हरियाणा के टोल फ्री

किसान अंदोलन को और मजबूत बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन की ओर से बड़ा ऐलान किया जा चुका है। आज गुरुवार 15 फरवरी को किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की ओर से ऐलान किया है कि कल से 3 घंटे हरियाणा के भी टोल फ्री कर दिए जाएंगे।

निकाली जाएगी ट्रेक्टर मार्च

इसके अलावा किसानों की ओर से ऐलान किया जा चुका है कि 17 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन की तरफ से ट्रैक्टर मार्च निकाली जाएगी। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी टोल को फ्री करने के लिए किसान आगे बढ़ेंगे। ये फैसला भारतीय किसान यूनियन की बैठक में कुरुक्षेत्र के चाढूनी गांव में लिया गया।

16 को भारत बंद का ऐलान

किसान नेताओं ने कहा कि 16 तारीख को ‘भारत बंद’ का ऐलान करते हुए कहा कि हमारा फैसला कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकारों का व्यवहार नहीं बदला तो 18 तारीख को लुधियाना में दोबारा बैठक करके भाजपा के खिलाफ सख्त रणनीति अपनाई जाएगी। बता दें कि किसान नेताओं ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ दूसरे दौर की बैठक की थी। पहली बैठक 8 फरवरी को हुई थी। पहली बैठक में कुछ मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अन्य मांगों पर बात नहीं बनी। जिसके बाद 13 फरवरी को पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने दिल्ली में कूच किया था लेकिन उनका आंदोलन सफल नहीं हो सका। जिसके बाद किसानों ने फिर से आंदोलन किया।

ये भी पढ़ें-Shimla conclave live Update : सरकारी स्कूलों में डिजिटल पढ़ाई हो…

ये भी पढ़ें-Maryam Nawaz: CM बनने जा रहीं मरियम नवाज का सियासी सफर,…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox