होम / Flying Festival: शिमला में पहली बार होने जा रहा है इंटरनेशनल फ्लाइंग फेस्टिवल, यूरोपियन देशों से लेंगे पैराग्लाइडर पायलट भी भाग

Flying Festival: शिमला में पहली बार होने जा रहा है इंटरनेशनल फ्लाइंग फेस्टिवल, यूरोपियन देशों से लेंगे पैराग्लाइडर पायलट भी भाग

• LAST UPDATED : September 7, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Flying Festival, Himachal: हिमाचल में आई प्राकृतिक आापदा के बाद पर्यटन कारोबार को बहुत नुकसान हुआ है। परंतु अब पर्यटन कारोबार को वपस ट्रैक पर लाने के लिए शिमला में पहली बार इंटरनेशनल फ्लाइंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस फेस्टिवल का आयोजन जुन्गा में 12 से 15 अक्टूबर, कार्यक्रम में हमारे देश के अलावा जर्मनी, फ्रांस, स्विटजरलैंड के साथ और भी यूरोपियन देशों से पैराग्लाइडर  पायलट भाग लेने आएगे। आयोजन में विभिन्न स्पर्धाएं होंगी और विजेता सम्मानित किए जाएंगे।

फ्लाइंग फेस्टिवल के अलावा भी आयोजन किए जाएगे

पर्यटकों को निमंत्रित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। हिमाचल पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली का कहना है कि पर्यटन कारोबार पटरी पर लौट सके, इसके लिए विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। शिमला के जुन्गा में फ्लाइंग फेस्टिवल के अलावा हमीरपुर के नादौन और कुल्लू-मनाली में भी सैलानियों को आकर्षित करने के लिए आयोजन होंगे।

नवंबर में होगी राफ्टिंग मैराथन 

नवंबर में नादौन में होगी राफ्टिंग मैराथन नवंबर में पर्यटन विभाग हमीरपुर जिले के नादौन में राफ्टिंग मैराथन आयोजित करेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में विदेशी टीमें भी भाग लेंगी। ब्यास नदी में नादौन से चंबा पत्तन (देहरा) तक करीब 8 किलोमीटर यह स्पर्धा होगी। पहले यह आयोजन सितंबर में प्रस्तावित था, लेकिन बरसात से हुए भारी नुकसान के बाद अब इसे नवंबर में करवाया जाएगा।

हर महीने होगी पर्यटन गतिविधियां 

पर्यटन विभाग के निदेशक अमित कश्यप का कहना है कि हिमाचल में प्राकृतिक आपदा की मार झेल चुके कुल्लू मनाली में मार्च 2024 तक हर महीने पर्यटन गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन कारोबारियों के लिए 27 सितंबर कार्यशाला का आयोजन होगा।

अक्टूबर   –   कुल्लू दशहरा, कसोल कार्निवाल
नवंबर     –   पर्यटन कारोबारियों का राज्य स्तरीय सम्मेलन
दिसंबर    –   सांस्कृतिक/विरासत प्रदर्शन और पाक कला प्रतियोगिता
जनवरी    –   मनाली विंटर कार्निवाल
फरवरी    –    साहसिक पर्यटन पर सम्मेलन/कार्यशाला
मार्च       –    राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग की राष्ट्रीय स्पर्धा

यह भी पढ़े-  Krishna Janmashtami 2023: “नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की” श्री कृष्ण का किया गया शिमला में धूमधाम से स्वागत, भक्तों की जयघोष से गूंजा मंदिर

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox