होम / Foreign Tourism: अगर आप भी कम पैसों में घूमना चाहते हैं विदेश, तो जान लीजिए देशों के नाम

Foreign Tourism: अगर आप भी कम पैसों में घूमना चाहते हैं विदेश, तो जान लीजिए देशों के नाम

• LAST UPDATED : March 4, 2023

 

इंडिया न्यूज़, (Foreign Tourism): लोगों को विदेश घूमना-फिरना काफी पसंद होता है। अक्सर छुट्टियों के दिनों में लोग अन्य देशों में जाना बेहद पसंद करते हैं। घूमने-फिरने की बात आते ही लोग विदेशों में जाने की कल्पना करने लगते हैं। लेकिन कई बार बजट की वजह से लोग अपनी इस कल्पना को पूरा नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं जो विदेश की यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन बजट की वजह से नहीं जा पा रहे हों। आज हम आपको दुनिया के ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जहां पर आप कम बजट में भी यात्रा कर सकते हैं।

नेपाल

अगर आप खाली समय में विदेश जाना चाहते हैं तो आपके लिए पड़ोसी देश नेपाल एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। नेपाल की राजधानी काठमांडू एक बेहद खूबसूरत जगह है, जहां आप अपनी छुट्टियों को अच्छे से बिता सकते हैं। यहां पर आप कम बजट में घूम सकते हैं। आप यहां पर लगभग 12 हजार से 15 हजार तक के बजट में घूम सकते हैं। आपके लिए घास बात यह है कि पड़ोसी देश होने की वजह से यहां जाने के लिए आपको किसी तरह के पासपोर्ट या वीजा की आवश्यकता नहीं पड़ने वाली है।

भूटान

आप खाली समय को अच्छे से बिताने के लिए भूटान का भी रुख कर सकते हैं। हिमालय की पहाड़ियों से ढके होने की वजह से भूटान भी घूमने के लिए बढ़िया जगह है। ऐसा कहा जाता है कि यहां के लोग दुनिया के सबसे खुश लोग हैं। पड़ोसी देश होने की वजह से यहां भी भारतीयों को जाने के लिए किसी भी तरह के वीजा की जरूरत नहीं होगी। आप सड़क, फ्लाइट और ट्रेन किसी माध्यम से भूटान जा सकते हैं।

बाली

इंडोनेशिया का यह द्वीप घूमने के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। बाली अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यहां घूमने की कई सारी जगहों के साथ-साथ यहां कई हाई-फाई रेस्त्रां और ट्रेंडी फैशन स्टोर्स भी हैं। दिल्ली से बाली पहुंचने में करीब सवा 8 घंटे का समय लगता है। साथ ही आप यहां कम बजट में भी घूम सकते हैं। यह भी एक अच्छी जगह है।

मलेशिया

अगर आप विदेश की यात्रा करना चाहते हैं तो आपके लिए मलेशिया एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां हर साल दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से काफी लोग घूमने आते हैं। भारत से मलेशिया की दूरी भी बहुत ज्यादा नहीं है। मलेशिया का सफर भारत से मात्र 4 घंटे की उड़ान का है। कुआलालपुर मलेशिया का प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहां कई सारे मार्केट भी मौजूद हैं। आप मलेशिया की यात्रा कर अच्छा एहसास करेंगे।

वियतनाम

विदेश घूमने की इच्छा रखने वालों के लिए वियतनाम एक अच्छी जगह साबित हो सकती है। वियतनाम सबसे सस्ते देशों में से एक है। आप यहां सुंदर समुद्र तट, लैंडस्केप, लजीज स्ट्रीट फूड, गुफाओं आदि का लुफ्त उठा सकते हैं। साथ ही खरीदारी करने के लिए भी वियतनाम बेहद सस्ता देश है। वियतनाम की यात्रा करने के बाद आपको अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़े- कर्ज में डूबे हिमाचल प्रदेश में 2110 करोड़ का निवेश करेंगी फार्मा कंपनियां

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox