होम / कांगड़ा में आप की रैली को देख निकली विपक्ष नेताओं की हवा

कांगड़ा में आप की रैली को देख निकली विपक्ष नेताओं की हवा

• LAST UPDATED : April 27, 2022

इंडिया न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में लोग आम आदमी पार्टी को बहुत पसंद कर रहे हैं। पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और जनाधार से आप पार्टी प्रदेश की जनता के लिए पहला विकल्प बनने जा रही है।23 अप्रैल को कांगड़ा के चंबी ग्राउंड में उमड़ी भीड़ को देख कर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं को झटका लगा है।इसके बाद सभी नेता अनाप-सनाप बोलने लगे।

कांगड़ा में आप की रैली को देख निकली विपक्ष नेताओं की हवा

बौखलाहट में आकर अपनी मर्यादा भूल गए नेता

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि अरविंद केजरीवाल का गुड गवर्नेंस मॉडल जयराम ठाकुर और उनके नेताओं को बिलकुल भी रास नहीं आ रहा है। इसके चलते वे बौखलाहट में आकर अपनी मर्यादा भूल गए और अनाप-सनाप बोलने लगे।

भाजपा के नेता कहते थे की यहाँ केजरीवाल मॉडल नहीं चलेगा, लेकिन अब हर जगह केजरीवाल का ही नाम लिया जा रहा है। यहाँ तक की मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर खुद उनकी नकल कर रहे हैं।

कांगड़ा में आप की रैली को देख निकली विपक्ष नेताओं की हवा

आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद यहाँ बेहतर स्कूल होंगे

प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि अब तो जयराम ठाकुर के सपनों पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है, उन्हें अपनी सियासी जमीन खिसकती दिख रही है। हिमाचल में भगवान ने अपार प्राकृतिक संसादन दिए हैं, इनका प्रयोग हिमाचल की सरकार सही ढंग से नहीं कर रही है।इसका नतीजा हिमाचल प्रदेश की जनता को ही भुगतना पड़ रहा है। गौरव शर्मा ने बताया कि केजरीवाल मॉडल की आज देशभर में चर्चा है।

कांगड़ा में आप की रैली को देख निकली विपक्ष नेताओं की हवा

अब प्रदेश सकार ने हिमाचल में केवल जनता को दिखने के लिए बिजली 125 यूनिट, ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त पानी और महिलाओं का बस किराया आधा किया है। हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद यहाँ बेहतर स्कूल होंगे बच्चों की पढ़ाई में सुधार होगा। दिल्ली की तरह हिमाचल को मॉडल बनाकर प्रदेश की जनता को सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

ये भी पढ़ें: सिरमौर जिले के भाजपा नेताओं के साथ गृहमंत्री से मिले सीएम

Connect With Us : Twitter | Facebook
SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox