नगर निगम शिमला के चुनावों में जीत हासिल करने को कस लें कमर: प्रतिभा सिंह

नगर निगम शिमला के चुनावों में जीत हासिल करने को कस लें कमर: प्रतिभा सिंह

इंडिया न्यूज, Shimla (Himachal Pradesh)।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने पार्टी नेताओं को एकजुट होकर नगर निगम शिमला (Municipal Corporation Shimla) के चुनावों (election) में जीत हासिल करने के लिए अभी से कमर कसने को कहा है।

उन्होंने कहा कि चुनाव कब होते हैं, इसका निर्णय सरकार करेगी लेकिन कांग्रेस को अपनी तैयारियां पूरी रखनी हैं। उन्होंने कहा कि इसी साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं इसलिए यह चुनाव पार्टी को जीत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन (Rajiv Bhawan) में शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनावों के लिए जिसे जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाती है, उसे उन्हें पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाना होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी जैसी जटिल समस्याओं को लेकर पार्टी को लोगों के बीच जाना है।

प्रतिभा सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी पार्टी नेताओं का आह्वान किया कि नगर निगम चुनावों में ऐसे प्रत्याशी उतारे जाने चाहिएं जो जीत की क्षमता रखते हों और पार्टी के प्रति समर्पित हों।

उन्होंने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस की जीत का एक बड़ा संदेश पूरे देश में जाएगा इसलिए इसे किसी भी प्रकार से हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।

जिम्मेदारी को ईमानदारी से पूरा करें: हर्ष महाजन

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन (Harsh Mahajan) ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि नगर निगम चुनावों के लिए कमेटियों का गठन कर उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाती है, उसे उन्हें ईमानदारी से पूरा करना होगा।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव पार्टी चिन्ह पर होते हैं या नहीं लेकिन कांग्रेस को मजबूती के साथ इन चुनावों में उतरना है। उन्होंने पार्टी नेताओं, पूर्व महापौर, पार्षदों, पूर्व पार्षदों से इन चुनावों के लिए सुझाव देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी निर्णय लेगी, उसे सभी को मानना होगा।

प्रत्याशी की सूची सभी को मान्य हो: अनिरुद्ध सिंह

विधायक अनिरुद्ध सिंह (Anirudh Singh) ने बैठक में कहा कि नगर निगम चुनावों में पार्टी की ओर से प्रत्याशी की जो भी सूची जारी होगी, वह सबके लिए मान्य होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि चुनाव पार्टी चिन्ह पर हो या न हो, कांग्रेस को अपने प्रत्याशियों की अधिकृत सूची प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जारी करनी चाहिए।

इसके बाद अगर कोई पार्टी का कार्यकर्ता निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर इस चुनाव में उतरता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।

नगर निगम शिमला के चुनाव महत्वपूर्ण: विक्रमादित्य सिंह

विधायक विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने बैठक में कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव पार्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की मजबूती व दिशा का भी मानक होगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व में गलतियों की सीख लेते हुए हमें उन्हें दोहराना नहीं है। प्रदेश में आगामी कांग्रेस की सरकार बने, इसके लिए सभी को एकजुटता के साथ मजबूती से अभी से मैदान में डटना होगा।

बैठक को नरेश चौहान, कुसुम ठाकुर, मोहिंदर चौहान, अमित नंदा, अरुण शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में शिमला जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा, प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक आदर्श सूद, पूर्व महापौर नरेंद्र कटारिया, जेनी प्रेम, सोहन लाल, मनोज कुमार, पूर्व उप महापौर शशि शेखर चीनू, हरीश जनार्था, कांग्रेस के पार्षद, पूर्व पार्षद के अतिरिक्त अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी, विभागों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : स्वर्ण क्रांति का प्रतीक- सगंध गेंदा दिवस का आईएचबीटी में आयोजन

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago