होम / Good Friday 2023: हिमाचल में मनाया गुड फ्राइडे, शिमला के ऐतिहासिक चर्च में ईसा मसीह को किया गया याद

Good Friday 2023: हिमाचल में मनाया गुड फ्राइडे, शिमला के ऐतिहासिक चर्च में ईसा मसीह को किया गया याद

• LAST UPDATED : April 7, 2023

Good Friday 2023: हिमाचल प्रदेश के शिमला में रिज मैदान पर स्थित क्राइस्ट चर्च में गुड फ्राइडे मनाया गया। इस दौरान प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को याद किया गया। साथ ही विश्व शांति के लिए मौन रखकर प्रार्थना भी की गई। प्रार्थना सभा के बाद भगवान मसीह की शिक्षाओं पर भी प्रकाश डाला गया। इस मौके पर ईसाई धर्म के सैकड़ों अनुयायी चर्च में एकत्रित होकर दीप प्रज्जवलित किए। सभा में प्रेम और क्षमा के महत्व पर भी बात की गई। बाइबिल का पाठ करते हुए पादरी सोहन लाल ने बताया गया कि जहां प्रेम रहता है वहां क्षमा भी रहता है। हमें प्रभु मसीह की तरह प्यार भावना रखनी चाहिए, किसी से नफरत नहीं करनी चाहिए।

  • हिमाचल के शिमला में मनाया गया गुड फ्राइडे
  • इस दौरान ईसा मसीह को किया गया याद
  • ईसाई धर्म के कई अनुयायी हुए एकत्रित

गुड फ्राईडे के दिन ईसा मसीह को किया जाता है याद

चर्च के पादरी सोहन लाल ने बताया कि गुड फ्राईडे को होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे और ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने बताया कि यहूदियों ने मसीह द्वारा खुद को परमेश्वर का पुत्र कहे जाने पर प्राणदंड की सजा दी। दुनिया को पाप से मुक्त करने के लिए ईसा मसीह ने अपने प्राण त्याग दिए। उनके इसी त्याग को गुड फ्राइडे के दिन याद किया जाता है।

बहुत पुराना है शिमला का क्राइस्ट चर्च

हिमाचल प्रदेश में गुड फ्राईडे को राजधानी शिमला के क्राइस्ट चर्च में मनाया गया। यह चर्च सन 1857 में नियो गौथिक शैली में बना था। कर्नल जेटी बोयलियो ने इस चर्च का 1844 में डिजाइन तैयार किया था। इसका निर्माण 13 साल बाद किया गया था। चर्च पर एक घंटी भी लगी है जिसे सन 1860 में कर्नल डमबेल्टन ने दान की थी।

इसे भी पढ़े- Himachal pradesh: संसदीय सचिव ने की सरकार की तारीफ, बोले- पिछले 100 दिन में बेहतरीन काम किया

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox