Government Job: हिमाचल प्रदेश में निकली बंपर वैकेंसी, यहां जानिए पूरी डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Government Job: हिमाचल प्रदेश वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में 28 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया में शिक्षा, जल शक्ति, वन, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में कई पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू के अनुसार इनमें शिक्षा विभाग में शिक्षकों के 5291 पद, जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 10 हजार पद, वन विभाग में वन मित्र के 2061 पद, स्वास्थ्य विभाग में 1450 पद, पटवारी के 874 पद और पुलिस कांस्टेबल के 1226 पद शामिल हैं।

खोला जा रहा बोर्डिंग स्कूल

सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पिछले पांच साल में शिक्षा के क्षेत्र में काफी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि गुणात्मक शिक्षा के मामले में हिमाचल प्रदेश देश में 18वें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने के लिए भी काम किया जा रहा है। प्रदेश सरकार विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोल रही है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पिछली सरकार में इतनी हुई थी भर्तियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में मात्र 20 हजार नौकरियों के लिए भर्तियां की गई थीं, जिनमें से कई कानूनी पचड़ों में भी फंस गईं। इसके विपरीत कांग्रेस सरकार ने पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया है तथा सभी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में एक वर्ष की छूट भी दी है।

ये भी पढ़ेंः- Himachal: उपचुनाव से पहले इस नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संजय टंडन बने सह-प्रभारी

हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत व्यापक प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा कार्यक्रम शुरू करने के लिए 6,297 प्रारंभिक देखभाल एवं शिक्षा प्रशिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दी गई है। आने वाले समय में सरकारी क्षेत्र में और अधिक नौकरियों की भर्ती की जाएगी। भर्तियों में योग्यता के साथ पारदर्शिता का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः- Himachal Weather: हिमाचल में भारी बारिश से 77 सड़कें बंद, बिजली आपूर्ति में भी संकट

SHARE
Ajay Gautam

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

4 weeks ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

4 weeks ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

4 weeks ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

4 weeks ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

4 weeks ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

4 weeks ago