होम / Gurmeet Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को कोर्ट ने दी 50 दिन की पैरोल

Gurmeet Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को कोर्ट ने दी 50 दिन की पैरोल

• LAST UPDATED : January 19, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) Gurmeet Ram Rahim: हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 50 दिन की पैरोल मिल गई है। ये फैसला हरियाणा सरकार की तरफ से लिया गया है। वो कल या आज कभी भी जेल से बाहर आ सकता है। बता दें कि राम रहीम इस वक्त रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है।

राम रहीम को मिली 8वीं बार पैरोल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राम रहीम को कुल मिलाकर 8 बार पैरोल मिल चुकी है। इससे पहले वह नवंबर के दौरान जेल से बाहर आया था। वहीं दूसरी तरफ गुरमीत राम रहीम को बार-बार मिल रही पैरोल की वजह से रोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (SGPC) ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी।

क्यो सजा काट रहा है राम रहीम

राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। बता दें कि राम राम को इस केस में दोषी एक विशेष सीबीआई अदालत द्वारा 2017 में ठहराया गया था। इसके साथ राम रहीम को पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी कोर्ट के द्वारा उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी।

आखिर क्या होता है पैरोल?

बता दें कि पैरोल सजा पूरी होने से पहले जेल से मिली कुछ दिनों की रिहाई होती है। जिसके लिए जेल के अंदर मुजरिम का अच्छा व्यवहार होना जरूरी है। इसमें जेल से निकले के लिए वजह बतानी पड़ती है और राज्य सरकार के द्वारा इस फैसले को लिया जाना होता है।

Also Read: Haryana CM: सीएम खट्टर से मिलने पहुंचीं जया किशोरी, सुनाई राम…

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox