होम / Health Corporation: हिमाचल में बना स्वास्थ्य सेवा निगम, लोगों को मिलेगी सस्ती दवाएं

Health Corporation: हिमाचल में बना स्वास्थ्य सेवा निगम, लोगों को मिलेगी सस्ती दवाएं

• LAST UPDATED : May 4, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Health Corporation, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधा को मजबूत करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाएं निगम (न्यू हेल्थ सर्विस कॉरपोरेशन) बनाया गया है। इस निगम के जरिए ही प्रदेश अस्पतालों के लिए दवाएं, उपकरण, मशीनरियों की खरीद की जाएगी। इससे मरीजों को प्राइवेट दुकानों की अपेक्षा सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रदेश सरकार की ओर से विशेष स्वास्थ्य सचिव ने इसके लिए अधिसूचना जारी की है।

इस निगम में आईएएस अधिकारी इस कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक (एमडी) और एचएएस अधिकारी महाप्रबंधक (जीएम) होगा। इनके अलावा दो मैनेजर (वित्त और तकनीक) विधि अधिकारी, मिनिस्ट्रीयल स्टाफ, अकाउंटेंट और जूनियर अकाउंटेंट भी इस निगम में शामिल होंगे। इस निगम में कुल आठ अधिकारियों को शामिल किया जाएगा।

आउटसोर्स के माध्यम से होगी कर्मचारियों की भर्ती

निगम में आउटसोर्स के माध्यम से भी कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में छह मेडिकल कॅालेज और 100 से ज्यादा जोनल अस्पताल, सिविल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। मेडिकल कॅालेज और अस्पताल प्रबंधन अपने हिसाब से दवाओं को खरीदते हैं। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए जाते हैं।

समय की बचत के लिए किया गया स्वास्थ्य निगम का गठन

मेडिकल कॅालेजों और अस्पतालों को बड़े उपकरण और मशीनरी खरीदने में काफी समय लग जाता है, क्योंकि इसकी औपचारिकता पूरी करने की प्रक्रिया लंबी होती है। ऐसे मे प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाएं निगम बनाने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दावा किया गया है कि इससे मरीजों को राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़े- Go First Airlines: उड़ाने रद्द होने पर एयरलाइन को लौटाना होगा…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox