होम / Health Tip: गर्मियों में भी कर सकते है गर्म पानी का सेवन, जानें गर्म पानी पीने के फायदें

Health Tip: गर्मियों में भी कर सकते है गर्म पानी का सेवन, जानें गर्म पानी पीने के फायदें

• LAST UPDATED : March 23, 2023

Health Tip: हम सभी लोग गर्मियों में बहुत पानी पीते है। अधिकतर लोग गर्मियों में ठंडे पानी का उपयोग अधिक करते हैं। वहीं क्या आपको पता है कि गर्मी के मौसम में भी गर्म पानी आपकी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसके साथ ही गर्मियों के मौसम में गर्म पानी के उपयोग का समय सही होना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि गर्मी में किस समय आप गर्म पानी का उपयोग कर सकते है, और ये आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

बुखार, सर्दी, खांसी आदि बीमारियों से मिलता है छुटकारा

अधिकतर लोग सर्दियों में सुबह उठते ही गर्म या गुनगुना पानी का सेवन करते हैं, लेकिन गर्मी में भी आप सुबह उठकर गर्म या गुनगुना पानी पी सकते है। गर्मियों में भी गर्म पानी का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि यह आपको कई बीमारियों से बचाएगा। अगर आप गर्म पानी पीते है तो आपको विभिन्न् प्रकार की बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बहुत कम रह जाएगा। गर्म पानी पीने से आपको मौसमी बुखार, सर्दी, खांसी आदि बीमारियां नहीं होगी से निजात मिलेगी। वहीं आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। गर्मी में गर्म पानी पीने से आपको गले में खराश, खांसी और साइनस जैसी समस्या से भी राहत मिलेगी।

गर्म पानी वजन बढ़ने में करता है मदद

इसके साथ ही गर्मी के मौसम में आप अगर रोजाना सुबह उठकर गर्म पानी पीते हैं तो वजन कम करने में भी मददगार होगा। गर्म पानी आपके शरीर के तापमान को बराबर रखता है। यह मेटाबालिज्म रेट को बढ़ाता है। इसलिए आप रोजाना एक गिलास गर्म या गुनगुने पानी का सेवन करें। इसमें एक चम्मच शहद भी मिलाकर पी सकते हैं। गर्म पानी पीने से आपके शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। गुनगुना पानी इंटेस्टाइन में मौजूद भोजन को भी जल्दी से ब्रेकडाउन कर पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसलिए आप अगर रोजाना गुनगुना पानी पीएंगे तो आपको काफी लाभ होगा।

ये भी पढ़े- Zinc Rich Foods: संतुलित आहार में जरूरी है जिंक का सेवन, जानें किस फूड में होता है जिंक

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox