होम / Health Tips: बीमारी से बचने के लिए रोज कितना चलना चाहिए?

Health Tips: बीमारी से बचने के लिए रोज कितना चलना चाहिए?

• LAST UPDATED : July 8, 2024

India News HP ( इंडिया न्यूज ), Health Tips: आज के इस भागदौड़ के भरे जीवन में समय बचाने के लिए लोग वाहनों का प्रयोग करते हैं। साथ ही एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर तक जाने के लिए भी लिफ्ट का प्रयोग करते हैं। ऐसे आराम भरे जीवन में शरीर को स्वस्थ रखना एक बड़ी चुनौती हो जाती है।  इस स्थिति में वॉकिंग एक अच्छा उपाय हो सकता है। रोजाना कुछ दूर चलने से शरीर को बहुत से लाभ होते हैं। इससे दिल से संबंधित बीमारियों के खतरे कम होते हैं और दिल की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। अब सवाल यह है कि आखिर रोजाना कितना चलना चाहिए?

30 मिनट की वॉक

रोजाना वॉकिंग करने की दूरी को निकालने के लिए कई तरह की चीजों पर ध्यान देना आवश्यक है। सबसे बड़ा फैक्टर उम्र है, क्योकि अलग-अलग उम्र के लोगों की क्षमता भी अलग होती है। आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर से भी चलने की दूरी में फर्क पड़ता है। शुरुआत में आप सप्ताह में करीब 30 मिनट तक तेज गति से चलना शुरु कर सकते हैं, जो लगभग 1-2 किलोमीटर तक हो सकता है। इतना चलने से ही आपकी हृदय को मजबूती मिलेगी और वजन भी कम होगा। धीरे-धीरे इस दूरी को बढ़ाना आपकी सेहत में काफी सुधार करेगा।

Also Read- Himachal News: 11वीं क्लास छात्रा ने दिया बच्चे को दिया जन्म, पिता की शिकायत पर FIR दर्ज, जानें क्या है मामला?

कितना चलना फायदेमंद?

आपको कितना चलना है यह आपकी क्षमता पर निर्भर करता है। शुरुआत में कम दूरी चलना चाहिए उसके बाद धीरे-धीरे दूरी को बढ़ाया जा सकता है। शरीर की क्षमता के अनुसार ही शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए। सुबह वाकिंग करने का सबसे ठीक समय है। इस समय मौसम ठंडा रहता है और वातावरण में ताजगी रहती है।

Also Read- भारत के इस गांव में आकर प्रेगनेंट होती हैं विदेशी महिलाएं, जानें खासियत

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox