होम / हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहा तेजी से गर्मी का प्रकोप, ऊना में 44 डिग्री तापमान

हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहा तेजी से गर्मी का प्रकोप, ऊना में 44 डिग्री तापमान

• LAST UPDATED : June 5, 2022

इंडिया न्यूज़, Himachal News : हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप सिर चढ़ कर बोल रहा है। वहीं बिलासपुर जिला के बरठीं व सिरमौर के धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर बढ़ गया है मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है।

ऊना जिला में अधिकतम तापमान फिर से 44 डिग्री

 Himachal weather

हिमाचल प्रदेश में गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। और दिन का तापमान बहुत तेजी से बढ़ रहा है। तपती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाने फिर से शुरू कर दिए प्रदेश के ऊना जिला में अधिकतम तापमान फिर से 44 डिग्री बढ़ गया है। लोगों का बाहर निकलना मुशकिल हो रहा है। लोगों को धूप में निकलने के लिए छाता का सहारा लेना पड़ रहा है।

अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर

बिलासपुर जिला के बरठीं व सिरमौर के धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है। प्रदेश के करीब छह स्थानों पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री से ऊपर है। राजधानी शिमला में भी तपती धूप लोगों को परेशान कर रही है।इस धुप के कारण बच्चे बिमार पड़ रहे है।

शिमला में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने होने की वजह से लोगों को गर्मी को झेलना पड़ रहा है। शिमला में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। लोगों को धूप में निकलने के लिए छाता का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना हिमाचल के लिए केंद्र सरकार ने 222.55 करोड़ रुपए का प्रस्ताव किया पास

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox