होम / Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में आज होगा राज्यपाल का शपथ ग्रहण, शिव प्रताप शुक्ला होंगे प्रदेश के नए राज्यपाल

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में आज होगा राज्यपाल का शपथ ग्रहण, शिव प्रताप शुक्ला होंगे प्रदेश के नए राज्यपाल

• LAST UPDATED : February 18, 2023

 

इंडिया न्यूज़, हिमाचल प्रदेश: हाल ही में केंद्र सरकार ने देश के कई राज्यों में नए राज्यपालों को नियुक्त किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश में नए राज्यपाल के रूप में शिव प्रताप शुक्ला को नियुक्त किया। हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित 22वें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला आज पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शिमला में स्थित राजभवन में दोपहर दो बजे होगा। राज्यपाल के इस शपथ में सबसे खास बात यह रहेगी कि शिव प्रताप शुक्ला संस्कृत भाषा में शपथ ग्रहण करेंगे।

  • हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे शिव प्रताप शुक्ला।
  • शिमला के राजभवन में दोपहर दो बजे होगा राज्यपाल का शपथ ग्रहण समारोह।
  • संस्कृत भाषा में शपथ ग्रहण करेंगे शिव प्रताप शुक्ला।
  • 1989 में गोरखपुर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने थे शिव प्रताप शुक्ला।

संस्कृत भाषा में शपथ लेंगे शिव प्रताप शुक्ला

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का शपथ ग्रहण खास होने वाला है, क्योंकि राज्यपाल संस्कृत भाषा में शपथ ग्रहण करेंगे। प्रदेश में शिव प्रताप शुक्ला संस्कृत भाषा में शपथ ग्रहण करने वाले तीसरे राज्यपाल होंगे। इससे पहले प्रदेश के 13वें राज्यपाल विष्णु कांत शास्त्री और 18वें राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने संस्कृत भाषा में शपथ ग्रहण किया था। विष्णु कांत शास्त्री ने 2 दिसंबर 1999 से 23 दिसंबर 2000 तक जबकि आचार्य देवव्रत ने 12 अगस्त 2015 से 21 जुलाई 2019 तक राज्यपाल के पद कर रहकर कार्य किया।

गोरखपुर विधानसभा से पहली बार बने थे विधायक

शिव प्रताप शुक्ला 1989 में पहली बार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर विधानसभा सीट से विधायक चुनें गए थे। साल 1991 में उन्हें स्वतंत्र प्रभार मंत्री शिक्षा बनाया गया साथ ही उन्हें समाज कल्याण, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा खेल मंत्रालय का भी दायित्व मिला था। प्रदेश सरकार ने उन्हें 1996 में कारागार मंत्री के साथ न्याय और ग्राम विकास मंत्रालय का पदभार सौंपा गया था। 26 जून, 1975 को इमरजेंसी के दौरान शिवप्रताप शुक्ला को जेल भी जाना पड़ा था।

इसे भी पढ़े- MahaShivratri 2023 : शिवरात्रि में भगवान शिव का पूजन करने से मिलेगा ये लाभ, जानिए पूजन करने की विधि और समय

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox