Hibiscus benefits: गुड़हल का फूल अधिकतर पूजा पाठों में उपयोग किया जाता है। ये आप बगीचों या मंदिरों में देख सकते हैं। कई लोग इसे जासुन के नाम से भी जानते हैं। गुड़हल का फूल बालों के लिए काफी गुणकारी माना जाता है। इसका प्रयोग करके बालों की कई समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। यह फूल हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
अगर आप एनीमिया की समस्या से परेशान हैं, तो आपके लिए गुड़हल का फूल काफी फायदेमंद हो सकता है। गुड़हल के फूल में भरपूर मात्रा में आयरन की पाया जाता है। जो हमारे शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। ऐसे में अगर आप भी एनीमिया की समस्या से परेशान है तो गुड़हल की कलियों को पीसकर इसके रस का रोजाना सेवन करें, आपको एनीमिया की समस्या से काफी फायदा मिलेगा।
गुड़हल का फूल सर्दी, जुकाम में काफी कारगर होता है। फूल में विटामिन भरपूर मात्रा में पाई जाती है, यह आपकी इन्यूनिटी को मजबूत करने में उपयोगी सिद्ध होता है। सर्दी जुकाम की समस्या से निजात पाने के लिए गुड़हल के फूलों का सेवन किया जा सकता है। इसके फूल गले की खराश को दूर करने में भी उपयोगी होते हैं।
इसे भी पढ़े- Himachal Day 2023: सीएम सुक्खू ने काजा में मनाया हिमाचल दिवस, कर्मचारियों को महंगाई किस्त देने की कही बात