Monday, May 20, 2024
Homeहिमाचल प्रदेशHimachal: डमटाल मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 1 करोड़!..सीएम...

Himachal: डमटाल मंदिर ट्रस्ट ने आपदा राहत कोष में दिए 1 करोड़!..सीएम सुक्खू ने बोला थैंक यू

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Himachal: सोमवार को डमटाल मंदिर ट्रस्ट की ओर से आपदा राहत कोष 2023 के लिए एक करोड रुपए दिए गए हैं। 11 दिसंबर सोमवार को डमटाल मंदिर ट्रस्ट ने धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को 1 लाख सॉरी एक करोड रुपए का चेक दिया है।

सीएम सुक्खू ने बोला थैंक यू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक फोटो साझा करते हुए मंदिर ट्रस्ट को आभार व्यक्त किया।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखा- ‘डमटाल मंदिर ट्रस्ट ने आज घर्मशाला में आपदा राहत कोष-2023 के लिए एक करोड़ का चेक भेंट किया।इस पुनीत कार्य के लिए ट्रस्ट का आभार व्यक्त करता हूं।’

Himachal
Himachal

 https://x.com/SukhuSukhvinder/status/1734211907903476004?s=20
-Sukhvinder Singh Sukhu(@SukhuSukhvinder), 12.12.2023

क्या है आपदा राहत कोष?

आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 48 (1) (ए) के तहत गठित राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ), अधिसूचित आपदाओं की प्रतिक्रिया के लिए राज्य सरकारों के पास उपलब्ध प्राथमिक निधि है। केंद्र सरकार सामान्य श्रेणी के राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एसडीआरएफ आवंटन का 75% और विशेष श्रेणी के राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों (पूर्वोत्तर राज्यों, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर) के लिए 90% का योगदान करती है। वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार वार्षिक केंद्रीय योगदान दो समान किश्तों में जारी किया जाता है। 

एसडीआरएफ के अंतर्गत आने वाली आपदाएं
  • चक्रवात
  • सूखा
  • भूकंप
  • आग
  • बाढ़
  • सुनामी
  • ओलावृष्टि
  • भूस्खलन
  • हिमस्खलन
  • बादल फटना
  • कीटों का हमला
  • ठंढ
  • ठंडी लहरें
स्थानीय आपदा

एक राज्य सरकार प्राकृतिक आपदाओं के पीड़ितों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए एसडीआरएफ के तहत उपलब्ध धनराशि का 10 प्रतिशत तक उपयोग कर सकती है, जिन्हें वे राज्य में स्थानीय संदर्भ में ‘आपदा’ मानते हैं और जो इसमें शामिल नहीं हैं। गृह मंत्रालय की आपदाओं की अधिसूचित सूची इस शर्त के अधीन है कि राज्य सरकार ने राज्य विशिष्ट प्राकृतिक आपदाओं को सूचीबद्ध किया है और राज्य प्राधिकरण, यानी राज्य कार्यकारी की मंजूरी के साथ ऐसी आपदाओं के लिए स्पष्ट और पारदर्शी मानदंडों और दिशानिर्देशों को अधिसूचित किया है। प्राधिकरण (एसईसी)।

हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू को हुआ 1 साल

बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने सोमवार 11 दिसंबर को 1 साल पूरा कर लिया है। इस खास अवसर पर वह धर्मशाला में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ था। जहां जिसके लिए सीएम सुक्खू धर्मशाला पहुंचे। इसी दौरान वे धर्मशाला स्थित युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भी पहुंचे।

 

Read also-Himachal Pradesh: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में शहीदों को…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular