Himachal: कुल्लू में बादल फटने से हुए 1100 परिवारों के घर नष्ट, सरकार देगी पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

India News (इंडिया न्यूज़), Himachalहिमाचल के  कुल्लू में गडसा घाटी क्षेत्र में अचानक बादल फटने से इलाके में तबाही का मंजर सामने आया। बारिश के साथ बादल फटने के बाद इलाके में अचानक बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। सुबह 4 बजे अचानक आई इस घटना ने लोगों को सभलने का मौका तक नही दिया। तबाही के बारे में जानकारी देते हुए कुल्लू के उपायुक्त ने बताया कि इस घटना से 2 हज़ार से ज्यादा परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 1100 परिवारों के घर पूरी तरह से नष्ट हुए हैं।

बता दें कि घटना के बाद सरकार ने पीड़ितों को मुआवजा देने की बात कही थी। कुल्लू जिले के उपायुक्त के अनुसार अब तक प्रशासन द्वारा 6 करोड़ की राहत राशि वितरित की जा चुकी है। जिनके घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं उनमें से ज्यादातर लोगों को राहत राशि दी जा चुकी है। जिनके घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं उनके लिए राहत राशि का आंकलन किया जा रहा है।

बारिश को लेकर रेड अलर्ट

हिमाचल में बीते सप्ताह भारी बारिश के चलते बाढ़ और लैडस्लाइड की वजह से काफी जान-माल की हानी हुई थी। सरकार की माने तो इस तबाही की वजह के करीब 6 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ था। वहीं, मौसम विभाग की माने तो अभी भी पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेज अलर्ट भी जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें– विक्रमादित्य सिंह ने की केंद्रीय मंत्री नितिन से मुलाकात, हिमाचल को की 300 करोड़ की सहायता प्रदान

SHARE
Soumya Madaan

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago