India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Assembly Bypoll Results 2024: हिमाचल प्रदेश में छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को झटका लगा है। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने छह में से चार सीटों पर जीत पक्की कर ली है। कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग ने सुजानपुर से कांग्रेस के रणजीत सिंह राणा और लाहौल-स्पीति से अनुराधा राणा को विजेता घोषित किया है। कांग्रेस के रणजीत सिंह राणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजेंद्र राणा को 2440 मतों से हराया। रणजीत राणा को 29,529 वोट मिले, जबकि भाजपा के राजेंद्र राणा 27,089 वोट हासिल करने में सफल रहे। इस सीट पर अन्य चार उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।
हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ दो सीटों पर जीत दर्ज की। धर्मशाला से भाजपा उम्मीदवार सुधीर शर्मा और बड़सर से भाजपा उम्मीदवार इंद्र दत्त लखनपाल ने जीत दर्ज की। कांग्रेस पार्टी को कुटलैहड़ से विवेक शर्मा, सुजानपुर से रणजीत सिंह राणा, लाहौल स्पीति से अनुराधा राणा और गगरेट से राकेश कालिया के रूप में नए विधायक मिले हैं।
हिमाचल विधानसभा में सदस्यों की संख्या 68 है। वर्तमान में कांग्रेस के पास 34 विधायक हैं। उपचुनाव में कांग्रेस के चारों उम्मीदवार जीत की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस आसानी से बहुमत का आंकड़ा 35 पार कर रही है, जबकि भाजपा के पास 25 विधायक हैं।
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था। इसके बाद ये सभी विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने इन सभी को उपचुनाव में टिकट दिया था।
Also Read:
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…