होम / Himachal Assembly Session: हिमाचल शिक्षा विभाग में लगी छुट्टीयों पर रोक, 11 से 25 सितंबर तक नहीं होंगो स्कूल बंद

Himachal Assembly Session: हिमाचल शिक्षा विभाग में लगी छुट्टीयों पर रोक, 11 से 25 सितंबर तक नहीं होंगो स्कूल बंद

• LAST UPDATED : September 5, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal Assembly Session, Himachal: विधानसभा के तीसरे सत्र (मानसून सत्र) के चलते शिक्षा विभाग में 11 से 25 सितंबर तक छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। 18 सितंबर से शुरू होने वाले मानसून सत्र के चलते उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने निर्देश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को मानसून सत्र के चलते रविवार सहित अन्य छुट्टियों के दौरान भी बुलाया जा सकता है। सुबह आठ से रात आठ बजे तक अफसरों को दफ्तर में मौजूद रहना होगा।

अधिकारियों के पास होनी चाहिए हर तरह की जानकारी 

विभाग ने विधानसभा में शिक्षा विभाग से संबंधित लगे सभी प्रश्नों के जवाब जल्द देने के लिए भी कहा है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विभाग से संबंधित सभी प्रश्नों के जवाब तैयार होने चाहिए। अधिकारियों के पास हर तरह की जानकारी होनी चाहिए। हर शाखा में कम से कम एक अधिकारी इसके चलते रोज सुबह साढ़े आठ बजे ऑफिस में होना चाहिए।

इनकी छुट्टियां हुई रद्द

अतिरिक्त निदेशक प्रशासन, कॉलेज, स्कूल उच्च शिक्षा, संयुक्त निदेशक कॉलेज, उच्च शिक्षा के सभी उपनिदेशक, संयुक्त निदेशक फाइनेंस एंड अकाउंट, सभी सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपल, सह निदेशक,   कमांडर एनसीसी तथा चीफ लाइब्रेरियन सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी सोलन, प्रारंभिक शिक्षा के सभी उपनिदेशक, प्रिंसिपल डाइट की छुट्टियां रद्द करने के आदेश दिए गए हैं। इन अधिकारियों के तहत काम करने वाले स्टाफ को भी छुट्टियां नहीं मिलेंगी।

यह जानकारियां मांगी गई 

विभाग में विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों के कितने पद सृजित हैं, कितने पद रिक्त हैं। कितने पद भरे गए हैं। निदेशालय के अधिकारियों ने कितने स्कूलों, कॉलेजों का निरीक्षण किया। कितने नए स्कूल, कॉलेज खोले गए। सरकार की विभिन्न योजनाओं का क्या स्टेटस है।

यह भी पढ़े- Teachers’ Day: मुख्य अध्यापिका नीलू चौहान को मिला राज्य पुरस्कार, अपने खर्चे से किए दो शिक्षक नियुक्त

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox