होम / Himachal: उपचुनाव से पहले इस नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संजय टंडन बने सह-प्रभारी

Himachal: उपचुनाव से पहले इस नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संजय टंडन बने सह-प्रभारी

• LAST UPDATED : July 5, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal: हिमाचल में उपचुनाव से पहले भाजपा ने संजय टंडन को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं, श्रीकांत शर्मा को भाजपा का हिमाचल प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी श्रीकांत शर्मा इस लोकसभा चुनाव में प्रदेश चुनाव प्रभारी थे। इससे पहले वे 2022 के चुनाव में चुनाव प्रबंधन समिति के प्रभारी थे। इसके बाद वे नगर निगम शिमला चुनाव के भी प्रभारी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः- Himachal News: अदालतों में गुनहगारों का इंतजार करती 1,236 फाइलें, जानें सब कुछ

वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान वे प्रदेश प्रभारी थे। उस समय यहां कांग्रेस की सरकार थी। इसके बाद वे उत्तर प्रदेश में ऊर्जा मंत्री बने, उनकी जगह बिहार से भाजपा नेता मंगल पांडे को प्रभारी बनाया गया। संजय टंडन पहले से ही पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी हैं। उन्हें दोबारा इस पद पर नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ेंः- Food Tips: अगर आपके घर में भी बनती है भिंडी, तो खाने से पहले जान लीजिए ये बातें

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox