होम / हिमाचल भाजपा नेता प्रवीण शर्मा के निधन पर प्रदेश नेताओं ने जताया शोक

हिमाचल भाजपा नेता प्रवीण शर्मा के निधन पर प्रदेश नेताओं ने जताया शोक

• LAST UPDATED : August 4, 2022

इंडिया न्यूज, Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश शहरी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने आज सुबह अंब स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन का कारण लबें समय से चल रही बीमारी बताई जा रही है। अपनी 68 वर्ष की आयु में प्रवीन शर्मा दुनिया को अलविदा कह गए।

बताया जा रहा है कि आज उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ 2.00 बजे अंब स्थ्ति शमशान घाट में किया गया है।

प्रवीण शर्मा की यादों को भुलाना आसान नहीं: नड्डा

प्रवीण शर्मा के निधन पर प्रदेश के सभी नेताओं ने गहरा शोक जताया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रवीण शर्मा भाजपा पार्टी के लिए एक मजबूत नेतृत्व के रूप में काम करते थे और एक उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधक भी थे।

उन्होंने 2017 के आम विधानसभा चुनावों में चुनाव अभियान प्रमुख के रूप में कार्य किया। नड्डा ने प्रवीण शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि 1998 से लेकर 2003 की सरकार में मंत्री का पद संभालते हुए पूरे जोश और ऊर्जा के साथ राज्य की सेवा की।

शर्मा ने देश में लगाए गए आपातकाल के दौरान कड़ी कठिनाइयों का सामना भी किया। नड्डा ने कहा कि पार्टी, समाज और राज्य के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

यह भी पढ़ें : कांगड़ा के देहरा में 20 साल की युवती से गैंगरेप मामले में 3 युवक गिरफ्तार

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox