होम / Himachal: दो दिन के अंदर बाढ़ प्रभावित इलाकों में बनेगा पुल, लोक निर्माण विभाग का दावा

Himachal: दो दिन के अंदर बाढ़ प्रभावित इलाकों में बनेगा पुल, लोक निर्माण विभाग का दावा

• LAST UPDATED : August 7, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल विंग के इंजीनियर कर करीब 40 कर्मचारी बेली ब्रिज को जोड़ने में लगे हुए हैं। यहां दिन-रात काम जारी है। तो वहीं, ये बागी पुल बनाने के बाद इंजीनियर बायल पुल बनाने जाएंगे।

समय से पहले पुल होंगे तैयार

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बागी में दो दिन के भीतर बेली ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा। सरकार ने 10 अगस्त तक इस पुल को बनाने का समय निर्धारित किया है। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि निर्धारित समय से पहले ही पुल से आवाजाही शुरू हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग मेकेनिकल विंग के इंजीनियर समेत 40 कर्मचारी बेली ब्रिज जोड़ने में लगे हैं। दिन-रात काम चल रहा है।

बागी पुल बनने के बाद इंजीनियर बायल पुल बनाएंगे। जबकि, केदस पुल बनाने का काम निजी कंपनी को सौंपा गया है। वहीं, ऊपरी शिमला की सड़कें बहाल करने के लिए 5,000 कर्मचारी और अधिकारियों को फील्ड में लगाया गया है। मुश्किल यह है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जैसे मशीनों के साथ मलबा हटाया जा रहा है, ऊपर से पहाड़ी खिसकती जा रही है।

20 अगस्त तक बनेगी बेली ब्रिज

सरकार ने बागी में 10 अगस्त, केदस और बायल में 20 अगस्त तक बेली ब्रिज बनाने का समय निर्धारित है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोक निर्माण विभाग को दो करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इसके अलावा 20 करोड़ रुपये और बेली ब्रिज की खरीदारी के लिए दिए है। शिमला और मंडी से पुल बनाने के लिए सामान भेजा गया है।

शिमला जोन में पुल टूटने से लोक निर्माण विभाग को 11 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा चंबा और शिमला में भी बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। सेब उत्पादित क्षेत्र की सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया जा रहा है। उम्मीद है कि बागी पुल दो दिन के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा।

Also Read: Himachal Weather: हिमाचल में बादल फटने और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सीएम सुक्खू ने किया दौरा

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox