Himachal Budget session 2023: बिजली परियोजनाओं पर सेस लगाने का प्रस्ताव सदन में पेश, हिमाचल के युवाओं को मिलेगी छूट

इंडिया न्यूज, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र (Himachal Budget session) चल रहा है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सदन में जल विद्युत उत्पादन पर जल उपकर विधेयक 2023 को संशोधित करने का प्रस्ताव सदन पर रखा। उपमुख्यमंत्री  ने सदन में कहा कि बिजली परियोजनाओं पर वाटर सेस लगाने से हिमाचल प्रदेश की आय में 4 हजार करोड़ रुपये का लाभ हो सकता है। उन्होंने इस विधेयक को पारित करने का प्रस्ताव पेश करते हुए  उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर उदाहरण पेश किया।

  • उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर को मिल रहा योजना का लाभ

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कहा कि उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में इस योजनाओं से आर्थिक लाभ मिल रहे है। हिमाचल इस संबंध में पहले ही देरी कर चुका है। इस बारे में कंपनियों से आग्रह है कि वे इसे जमा करने आगे आएं। बड़ी कंपनियों से पैसे लेने की बात है। जो पांच मेगावाट तक के प्रोजेक्ट हैं, उनके प्रति संवेदनशीलता बरती जाएगी।

  • सेस लगाने पर युवाओं को दी जाएगी छूट

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल विद्युत परियोजनाओं पर सेस लगाने के मामले में हिमाचल के युवाओं को छूट दी जाएगी। जिन युवाओं के एक या दो मेगावाट के प्रोजेक्ट हैं, उनकी आय देखने के बाद ही वाटर सेस लगाने पर विचार होगा।

  • हिमाचल में बहता सोना है पानी- सीएम सुक्खू

 विधायक राजेश धर्माणी ने सरकार से प्रश्न किया कि क्या बाहरी राज्यों को जो पानी दिया जा रहा है, उस पर भी सेस लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि रणधीर शर्मा तो कानून की पढ़ाई कर चुके हैं। अध्यादेश क्यों लाया जाता है, वह इस बारे में जान सकते हैं। हिमाचल में बहता सोना है। हिमाचल प्रदेश में 172 बिजली परियोजनाओं को अपना पंजीकरण करना होगा।

इसे भी पढ़े-Himachal Budget Session 2023: सदन के बाहर दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी, विपक्ष का वॉकआउट

SHARE
Mudit Goswami

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago