Himachal Budget session: विधायक कुलदीप राठौर ने सेब के दाम पर अपनी ही सरकार को घेरा, अदानी सीएम स्टोर पर पुछा सवाल

Himachal Budget session:  मंगलवार को  हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सेब के दामों और सीए स्टोर का मामला उठाकर अपनी ही सरकार को घिरा।  इसके जवाब में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी  की तरफ से जवाब आया कि हिमाचल प्रदेश में अडानी समूह के तीन सीए स्टोर मेहंदली, सैंज और बिथल में हैं। इस पर उन्होंने सदन में पूछा कि क्या अदानी ग्रुप ने इस स्टोर को खोलने के लिए प्रदेश के साथ कोई एमओयू साइन किया है। इसका जवाब देते हुए मंत्री जगत नेगी ने जानकारी दी कि इसके लिए अदानी ग्रुप के साथ कोई एमओयू साइन नहीं किया गया है।

  • ठियोग विधायक ने अपनी ही सरकार से पुछा सवाल
  • अदानी सीए स्टोर पर सरकार से किया सवाल
  • कहृा, अदानी सीए स्टोर कर रहे सरकार का शोषण

अदानी को शोषण का लाइसेंस मिला- कुलदीप सिंह

इस पर कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि एक बड़ा कारोबारी हिमाचल प्रदेश की जमीन में आकर अपने स्टोर लगा रहा है और उसके साथ एमओयू साइन नहीं किया गया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि  क्या अदानी को किसानों और बागवानो का शोषण करने का लाइसेंस मिल गया है। उन्होंने कहा कि 2006 में अदानी ने विट्ठल में अपना पहला स्टोर खोला था। उस समय भारत सरकार की ओर से उन्हें सब्सिडी मिली थी। उस समय हिमाचल के किसानों का आढ़तियों के द्वारा किसानों और बागवानो का शोषण किया जा रहा था।

आए थे तो लगा था कि अदानी से बागवानो और किसानों लाभ मिलेंगा- कुलदीप सिंह

उन्होंने अदानी ग्रुप को घेरते हुए कहा कि जब ये आए थे तो अनुमान लगाया जा रहा था कि इससे प्रदेश के बागवानो व किसानों को लाभ मिलेगा, लेकिन अडानी ने बागवानी व किसानों का शोषण करना शुरू कर दिया। पहले सेब सीजन से पहले दाम तय किए जाते थे, लेकिन अब अदाणी सेब सीजन के बीच में अचानक दाम तय कर रहा है। इससे दाम गिर जाते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बागवानों का शोषण हो रहा है, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़े- Himachal pradesh temple: हिमाचल में स्थित है ऐसा मंदिर जहां चोरी करने पर व्यक्ति हो जाता है अंधा, होते हैं कई चमत्कार

SHARE
Mudit Goswami

Share
Published by
Mudit Goswami

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

4 weeks ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

4 weeks ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

4 weeks ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

4 weeks ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

4 weeks ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

4 weeks ago