होम / Himachal By-Election 2024: CM सूक्खू का BJP पर निशाना, ‘छह विधायकों को घर भेजकर…’

Himachal By-Election 2024: CM सूक्खू का BJP पर निशाना, ‘छह विधायकों को घर भेजकर…’

• LAST UPDATED : July 15, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal By-Election 2024: हिमाचल उपचुनाव को लेकर काफी हलचल मची हुई है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल में चुनाव के नतीजे के बाद राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा है। भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि BJP विपक्षियों में अहम भूमिका निभाती है, साथ ही राज्य की निर्वाचित सरकार को खंडित करने में भी भाजपा पीछे नहीं रहती। आपको बता दें कि कांग्रेस ने दो और भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। शनिवार को परिणाम घोषित किए गए थे। आगे सीएम ने कहा की वे हिमाचल की जनता के आभारी है और रहेंगे। जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया जिसपर मुख्यमंत्री ने जनता का धन्यवाद किया।

Read More: Punjab News: कार की सनरूफ खोल मस्ती की तो होगा इतने रुपये का जुर्माना, जारी नया आदेश

ऑपरेशन लोटस को नकारा गया

सीएम सूक्खू ने आगे यह भी कहा की जनता के सही फैसले से छह विधायकाें को वापस घर भेज कर ऑपरेशन लोटस को नकार दिया गया है, जिससे भाजपा के सदस्यों को एक बड़ा संदेश पहुंचा है। इतना ही नहीं सीएम ने भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं से राज्य के हितों पर किसी भी तरह की पैरवी करने पर मनाई की। उन्होंने कहा की अब कांग्रेस ही जनता के हित के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेगी।

Read More: Shimla Parking App: पार्किंग की टेंशन हई दूर, अब App से पता चलेगी खाली जगह की लोकेशन

SHARE
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox