होम / Himachal: प्रदेश के इस आपदा में 9000 करोड़ की राशि जारी करे केंद्र सरकार: शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी

Himachal: प्रदेश के इस आपदा में 9000 करोड़ की राशि जारी करे केंद्र सरकार: शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी

• LAST UPDATED : August 7, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), प्रदेश में आई आपदा को लेकर केंद्र सरकार 9000 करोड़ की राशि जारी करे। तो वहीं, केंद्र सरकार ने अभी तक इस राशि पर कोई भी रुचि नहीं दिखाई है।

केंद्र से नहीं मिली कोई मदद

प्रदेश में आई आपदा को लेकर केंद्र सरकार 9000 करोड़ की राशि जारी करे। तो वहीं, केंद्र सरकार ने अभी तक इस राशि पर कोई भी रुचि नहीं दिखाई है। राजेश धर्माणी ने कहा की भाजपा नेता अपने सवाल उठाने से पहले इस मसले को भी केंद्र में उठाएं, जिसकी वजह से राज्य के लोगों को राहत मिल सके। शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने ये मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने इस आपदा के दौरान हुए नुकसान को लेकर भी कोई राहत नहीं प्रदान की है।

शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि केंद्र की तरफ से इसको लेकर सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। यहाँ तक की केंद्र के बजट में भी इस आपदा राशि का कोई जिक्र तक नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से भी आपदा को लेकर कोई मदद नहीं मिलने के बावजूद भी प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाई गई है।

राजेश धर्माणी ने कहा-

हाल ही में आपदा से प्रभावित हुए लोगों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से 50,000 रुपए की राशि और पांच हजार रुपए के किराए की घोषणा की गई है। राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए भी कार्य कर रही है। आपदा प्रभावितों की सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। भाजपा को जनता ने 2017 से 2022 तक सत्ता सौंपी थी, लेकिन भाजपा का यह कार्यकाल निराशाजनक रहा। भाजपा ने अपने कार्यकाल में अंतिम छह माह में ऐसे फैसले लिए, जो गैरजिम्मेदराना थे और इसका नतीजा यह हुआ कि प्रदेश की जनता ने भाजपा का बाहर का रास्ता दिखाया।

Also Read: Himachal Weather: हिमाचल में बादल फटने और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सीएम सुक्खू ने किया दौरा

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox